बाजार में अच्छी शुरुआत के बाद ऊपरी स्तरों से हल्का दबाव देखने को मिला। अब निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी लाल निशान में आया। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में अच्छी तेजी नजर आई। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने मेट्रोपोलिस हेल्थ पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि रचना वैद्य ने रिलायंस पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए आईजीएल पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने Protean eGov Tech पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
