Prestige Estates Fundraise: रियल्टी फर्म प्रेस्टिज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स 5 हजार करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से शुक्रवार 21 जून को इस प्रस्ताव की मंजूरी मिल चुकी है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक यह फंड शेयर या कोई और सिक्योरिटीज जारी कर जुटाया जाएगा। इसे क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशन प्लेसमेंट (QIP) के जरिए लाया जा सकता है। प्रेस्टिज एस्टेट्स के शेयरों की बात करें तो शुक्रवार को BSE पर यह 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ 1990.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
