बाजार में मुनाफावसूली का मूड, डिविस लैब, PFC, मैक्स फाइनेंशियल और ग्रैन्यूल्स इंडिया में कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

Divis Lab पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 3600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 161.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 190/235 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 128 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Aug 02, 2023 पर 11:59 AM
Granules India पर हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 524 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में मुनाफावसूली का मूड नजर आ रहा है। निफ्टी में 100 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। HDFC बैंक, रिलायंस, L&T और ITC ने बाजार पर दबाव बनाया। बैंक निफ्टी भी कमजोर कारोबार कर रहा है। आज मिडकैप भी साथ नहीं दे रहे हैं। ऐसे बाजार में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने डिवीज लैब पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रकाश गाबा ने पीएफसी पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा राजेश सातपुते ने मैक्स फाइनेंशियल पर दांव लगाया। जबकि राजेश सातपुते ने ग्रैन्यूल्स इंडिया पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Divis Lab

    सच्चितानंद उत्तेकर ने Divis Lab के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 3600 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 161.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 190/235 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 128 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः PFC Future


    प्रकाश गाबा ने PFC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि PFC में 262 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 270 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 259 रुपये पर लगाएं।

    CHOLA FINANCE के नतीजों के बाद ब्रोकरेज की क्या है स्टॉक पर निवेश रणनीति

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Max Financial

    राजेश सातपुते ने Max Financial पर बिकवाली करने को कहा है। उन्होंने कहा कि Max Financial में 804 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 770 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 815 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Granules India

    हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Granules India का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Granules India के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 524 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर स्टॉक पर अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।