Promoter Buying: इन 3 कंपनियों में प्रमोटर्स ने बढ़ाई हिस्सेदारी, स्टॉक्स में 8% तक की तूफानी तेजी

शेयर बाजार में आज 20 मार्च को कुछ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में प्रमोटरों की खरीदारी के चलते जोरदार तेजी देखने को मिली। इनमें इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स, IOL केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स और और गैलेंट इस्पात के शेयर शामिल हैं। इन कंपनियों के शेयर आज कारोबार के दौरान 8 प्रतिशत तक उछल गए

अपडेटेड Mar 20, 2026 पर 2:48 PM
इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स के प्रमोटर ग्रुप की कंपनी ने 143 करोड़ रुपये की खरीद की

Promoter Buying: शेयर बाजार में आज 20 मार्च को कुछ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में प्रमोटरों की खरीदारी के चलते जोरदार तेजी देखने को मिली। इनमें इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स, IOL केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स और और गैलेंट इस्पात के शेयर शामिल हैं। इन कंपनियों के शेयर आज कारोबार के दौरान 8 प्रतिशत तक उछल गए। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इन तीनों कंपनियों में प्रमोटर्स ने हाल ही में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

Electrosteel Castings में ₹143 करोड़ की बड़ी खरीद

इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स के प्रमोटर ग्रुप की कंपनी 'इलेक्ट्रोस्टील थर्मल कोल लिमिटेड' ने कंपनी के 2.05 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे। इस डील की कुल वैल्यू 143.74 करोड़ रुपये से अधिक रही, जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का करीब 3.32% है।

इस खबर के बाद शेयर में जोरदार तेजी आई और यह 8.2% चढ़कर ₹77.89 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। हालांकि बाद में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली और दोपहर तक यह करीब 4.68% की बढ़त के साथ ₹75.31 पर ट्रेड करता दिखा। पिछले 5 कारोबारी दिनों में यह शेयर 5.43% और एक महीने में करीब 6.92% चढ़ चुका है।


IOL केमिकल्स में प्रमोटर की 16.2% हिस्सेदारी खरीद

IOL केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स में प्रमोटरों की कंपनी NCVI एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने 16.20% हिस्सेदारी खरीदी, जो 4.75 करोड़ से अधिक शेयरों के बराबर है। इस बड़े ट्रांजैक्शन के बाद शेयर में तेजी आई और यह 4.2% चढ़कर 75.75 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। दोपहर तक शेयर करीब 1.94% की बढ़त के साथ ₹74.06 पर बना रहा। यह शेयर पिछले 5 कारोबारी दिनों में 8.54% चढ़ा है, जबकि एक महीने में इसमें करीब 1.88% की बढ़त रही है।

Gallantt Ispat में प्रमोटर के बीच शेयर ट्रांसफर

गैलेंट इस्पात में प्रमोटर ग्रुप की कंपनी 'चंद्र प्रकाश अग्रवाल HUF' ने 54.18 लाख शेयर (करीब 2.245% हिस्सेदारी) बेचे, जिन्हें प्रमोटर चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने खरीदा। यह डील प्रमोटर ग्रुप के भीतर ही हिस्सेदारी ट्रांसफर का मामला है, लेकिन इससे भी निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।

यह शेयर 2.7% चढ़कर ₹563.05 के इंट्राडे हाई तक पहुंचा और दोपहर तक करीब 1.49% की बढ़त के साथ 556.30 रुपये पर कारोबार करता दिखा। हालांकि, पिछले एक महीने में इस शेयर में करीब 2.10% की गिरावट रही है, जबकि पिछले 5 दिनों में यह 2.98% चढ़ा है।

यह भी पढ़ें- Vodafone Idea Shares: वोडाफोन आइडिया के शेयर 5% उछले, जनवरी में ग्राहकों के छोड़ने की रफ्तार हुई कम

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।