Get App

Protean eGov Technologies Share Price: खुलते ही 20% दौड़ा शेयर, लगा अपर सर्किट; मुनाफा 50% बढ़ने से मिला बूस्ट

Protean eGov Technologies Share Price: कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भी 10 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। कंपनी नवंबर 2023 में BSE पर लिस्ट हुई थी। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 997.75 करोड़ रुपये और शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 100.59 करोड़ रुपये रहा

Ritika Singhअपडेटेड May 21, 2026 पर 10:30 AM
Protean eGov Technologies Share Price: खुलते ही 20% दौड़ा शेयर, लगा अपर सर्किट; मुनाफा 50% बढ़ने से मिला बूस्ट
Protean eGov Technologies में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है।

Protean eGov Technologies Ltd के शेयरों में 21 मई को शेयर बाजार खुलते ही शानदार तेजी दिखी। बीएसई पर शेयर 20 प्रतिशत उछला और 654 रुपये पर अपर सर्किट लग गया। कंपनी ने एक दिन पहले जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 38.4 प्रतिशत बढ़कर 307.54 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 222.15 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा एक साल पहले से लगभग 50 प्रतिशत बढ़कर 30.38 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 20.40 करोड़ रुपये था।

खर्च बढ़कर 285.69 करोड़ रुपये के रहे, जो मार्च 2025 तिमाही में 213.45 करोड़ रुपये के थे। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 997.75 करोड़ रुपये और शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 100.59 करोड़ रुपये रहा।

Protean eGov Technologies देगी 10 रुपये का डिविडेंड

Protean eGov Technologies के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भी 10 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। कंपनी नवंबर 2023 में BSE पर लिस्ट हुई थी। इसका IPO 489.95 करोड़ रुपये का रहा था। Protean eGov Technologies आईटी सेवाएं देती है। यह कंपनी नागरिकों, निगमों और सरकार के लिए सिटीजन सर्विसेज, ई-गवर्नेंस सॉल्यूशंस, सिस्टम इंटीग्रेशन, बिजनेस प्रोसेस री-इंजीनियरिंग, डेटा सेंटर को-लोकेशन और IT कंसल्टिंग सर्विसेज देती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें