Stocks to Watch: 23800 के पार Gift Nifty; इंट्रा-डे में ITC, Metro Brands और RVNL समेत इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Stocks to Watch: गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो आज आईटीसी (ITC), मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands), व्हर्लपूल (Whirlpool) और रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) समेत कुछ शेयरों में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड May 21, 2026 पर 8:13 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 20 मई को सेंसेक्स (Sensex) 117.54 प्वाइंट्स यानी 0.16% की बढ़त के साथ 75,318.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 41.00 प्वाइंट्स यानी 0.17% के उछाल के साथ 23,659.00 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में ग्रीन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 0.61% की बढ़त के साथ 23,806.00 पर है। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 20 मई को सेंसेक्स (Sensex) 117.54 प्वाइंट्स यानी 0.16% की बढ़त के साथ 75,318.39 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 41.00 प्वाइंट्स यानी 0.17% के उछाल के साथ 23,659.00 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

आईटीसी

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया


एलआईसी

एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स

नायका

अरबिंदो फार्मा

गेल (इंडिया)

होनासा कंज्यूमर

डॉ अग्रवाल हेल्थ केयर

अशोका बिल्डकॉन

बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल

इमामी

इंजीनियर्स इंडिया

इ्क्रा

जेएसडब्ल्यू सीमेंट

मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट

प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स

सन टीवी नेटवर्क

वीए टेक वाबाग

वेल्सपन कॉर्प

वीवर्क इंडिया मैनेजमेंट

इन कंपनियों के रिजल्ट पेश

Apollo Hospitals Enterprise Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 35.9% बढ़कर ₹529.3 करोड़ तो रेवेन्यू 18.1% उछलकर ₹6,605.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Sammaan Capital Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सम्मान कैपिटल का घाटा प्रॉफिट ₹324.4 करोड़ से बढ़कर ₹8,101.4 करोड़ पर पहुंच गया तो रेवेन्यू भी 35.6% फिसलकर ₹1,357.7 करोड़ पर आ गया। इस दौरान कंपनी का एक्सपेश्नल लॉस जीरो से ₹6,499.2 करोड़ पर पहुंच गया।

Honeywell Automation India Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर हनीवेल ऑटोमेशन का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 14.2% बढ़कर ₹159.7 करोड़ और रेवेन्यू 5.9% उछलकर ₹1180.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Whirlpool of India Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर व्हर्लपूल ऑफ इंडिया का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 32.7% गिरकर ₹80.2 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 8.8% बढ़कर ₹2180.8 करोड़ पर पहुंच गया।

Teamlease Services Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टीमलीज सर्विसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 25.6% बढ़कर ₹43.9 करोड़ और रेवेन्यू 2.3% उछलकर ₹2924.9 करोड़ पर पहुंच गया। बोर्ड ने ₹238 करोड़ के शेयरों के बायबैक को मंजूरी दी है।

Sanghvi Movers Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर सांघवी मूवर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 27.8% बढ़कर ₹53.8 करोड़ और रेवेन्यू 31.4% उछलकर ₹351.4 करोड़ पर पहुंच गया।

Metro Brands Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर मेट्रो ब्रांड्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 23.5% बढ़कर ₹117.7 करोड़ और रेवेन्यू 20.3% उछलकर ₹772.98 करोड़ पर पहुंच गया।

JK Lakshmi Cement Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जेके लक्ष्मी सीमेंट का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 29.4% गिरकर ₹124.1 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 0.2% बढ़कर ₹1901.5 करोड़ पर पहुंच गया।

Bosch Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर बॉश का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 2.7% बढ़कर ₹568.5 करोड़ और रेवेन्यू 13.3% उछलकर ₹5565.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Garware Technical Fibres Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर गारवेयर टेक्निकल फाइबर्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 19.5% गिरकर ₹57.3 करोड़ और रेवेन्यू 1.4% फिसलकर ₹426.4 करोड़ पर आ गया।

Arvind SmartSpaces Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर अरविंज स्मार्टस्पेसेज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 121% बढ़कर ₹42.3 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन रेवेन्यू 4.7% फिसलकर ₹155.4 करोड़ पर आ गया।

GPT Infraprojects Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 31.5% बढ़कर ₹31.9 करोड़ और रेवेन्यू 8.9% उछलकर ₹414.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Jubilant Foodworks Q4 (Standalone YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर जुबिलैंट फूडवर्क्स का स्टैंडएलोन प्रॉफिट 13.9% गिरकर ₹42.6 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 6.4% उछलकर ₹1,679.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजर

Reliance Industries

रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूर्ण मालिकाना वाली सहायक कंपनी राइज वर्ल्डवाइड (राइज) ने भारत में बेसबॉल को बढ़ावा देने के लिए मेजर लीग बेसबॉल के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। यह साझेदारी मार्केटिंग, सोशल मीडिया और कमर्शियल इनीशिएटिव्स के रूप में होगा और अक्टूबर 2026 में मुंबई में एक ज्वाइंट लाइव इवेंट के आयोजन के साथ समाप्त होगा।

HG Infra Engineering

प्रोजेक्ट पूरा होने की अनिश्चितता को देखते हुए एचजी इंफ्रा ने ₹4142 करोड़ के प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है, जब तक कि महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से स्पष्टता नहीं मिल जाती है।

Rail Vikas Nigam

रेल विकास निगम ने ईस्ट कोस्ट रेलवे की ₹164.18 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है।

JK Cement

आंध्र प्रदेश सरकार ने वाईएसआर कडप्पा जिले के डोम्मारनंद्याला ब्लॉक-3 लाइमस्टोन ब्लॉक में 1,188 हेक्टेयर में माइनिंग के लिए के लिए जेके सीमेंट को LoA (लेटर ऑफ इंटेंट) जारी किया है।

Pace Digitek

पेस डिजिटेक को सिक्किम टेलीकॉम सर्किल में भारतनेट प्रोग्राम के तहत बीएसएनएल से ₹264.6 करोड़ का एडवांस वर्क ऑर्डर मिला है।

Aditya Birla Capital

आदित्य बिड़ला कैपिटल के बोर्ड ने प्रमोटर ग्रासिम इंडस्ट्रीज को ₹2880 करोड़, आदित्य बिड़ला ग्रुप की सूर्यजा इंवेस्टमेंट को ₹200 करोड़ और IFC (इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन) को ₹920 करोड़ प्रिफरेंशियल इश्यू की मंजूरी दी। यह प्रति शेयर ₹356.2 के भाव पर होगा। इसके जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैपिटल बेस बढ़ाने, लेंडिंग बिजनेस की फंडिंग जरूरतों और अन्य आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

एक्स-डेट

आज आईटीसी होटल्, जीएम ब्रूअरीज, पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे तो एवीजी लॉजिस्टिक्स के राइट्स की भी आज एक्स-डेट है।

F&O Ban

कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया और SAIL में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।