PSU Block Deals: इस समय जैसे सरकारी शेयरों की ब्लॉक डील्स की दौर चल रहा है। एक कारोबारी दिन पहले इरेडा (IREDA) के शेयरों की ब्लॉक डील हुई थी और आज भी हुई है। अब सामने आ रहा है कि हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HUDCO) के शेयरों की भी आज ब्लॉक डील हुई है। आज हुडको के 242 करोड़ रुपये के शेयरों की ब्लॉक डील हुई और यह 299 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई। हालांकि ये शेयर किसने खरीदे और किसने बेचे, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। हुडको के शेयरों के चाल की बात करें तो आज यह 9 फीसदी उछलकर 300 रुपये के पार चला गया। आज की तेजी को छोड़ दें तो इससे पहले यह 121 फीसदी पहले ही चढ़ चुका था। आज की तेजी को मिलाकर यह करीब 140 फीसदी उछल चुका है। दिन के आखिरी में NSE पर यह 8.39 फीसदी की बढ़त के साथ 301.70 रुपये पर बंद हुआ है।
