हालिया तेजी के बावजूद पीएसयू स्टॉक कम वैल्यूशन पर कारोबार कर रहे हैं। सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों के बिजनेस मॉडल में बदलाव के बाद ये काफी बेहतर हुई हैं और इनके कारोबार में विस्तार हो रहा है। ये बातें एनाम होल्डिंग्स (Enam Holdings) के इन्वेस्टमेंट डायरेक्टर श्रीधर शिवराम ने CNBC-TV18 के साथ हुई एक बातचीत में कही हैं। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि पिछले तीन सालों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर पीएसयू ही रहा है। इस अवधि में पीएसयू सेक्टर ने सालाना आधार पर 50 फीसदी रिटर्न दिया है।
