PSU stock rally: गिरावट वाले बाजार में भी 17% तक उछला इस सरकारी कंपनी का स्टॉक, ₹58 है भाव

PSU stock rally: सरकारी NBFC के शेयरों में गिरते बाजार के बीच 17 फीसदी तक की तेज उछाल दिखी। रिकॉर्ड ट्रेडिंग वॉल्यूम, तिमाही नतीजों की उम्मीद और सरकारी NBFC होने की वजह से यह स्टॉक निवेशकों के फोकस में आ गया। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Jan 12, 2026 पर 8:05 PM
Story continues below Advertisement
IFCI का शेयर सोमवार को 16.91% की तेजी के साथ ₹57.30 पर बंद हुआ।

PSU stock rally: सरकार के मालिकाना हक वाली नॉन-डिपॉजिट लेने वाली NBFC IFCI के शेयरों में सोमवार, 12 जनवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर IFCI का शेयर इंट्राडे में करीब 17 फीसदी चढ़कर ₹58.35 के हाई तक पहुंच गया।

रिकॉर्ड ट्रेडिंग वॉल्यूम ने बढ़ाई हलचल

IFCI के शेयरों में सोमवार को सामान्य से कई गुना ज्यादा कारोबार देखने को मिला। NSE पर ट्रेडिंग वॉल्यूम उछलकर 13.17 करोड़ शेयर तक पहुंच गया, जबकि आमतौर पर इसमें औसतन 42.11 लाख शेयरों का ही कारोबार होता है। यानी एक दिन में करीब 31 गुना ज्यादा वॉल्यूम दर्ज किया गया।


BSE पर भी यही ट्रेंड दिखा। वहां 1.22 करोड़ शेयरों की ट्रेडिंग हुई, जबकि बीते दो हफ्तों में रोजाना औसतन सिर्फ 9.87 लाख शेयर ही ट्रेड हो रहे थे। भारी वॉल्यूम ने शेयर में तेजी को और मजबूती दी।

इस तेज उछाल के साथ IFCI, NIFTY Smallcap 100 इंडेक्स का टॉप गेनर बनकर उभरा। खास बात यह रही कि जिस समय स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 1 फीसदी की गिरावट में था, उस दौरान भी IFCI का शेयर मजबूती से ऊपर ट्रेड करता रहा।

29 जनवरी को आएंगे तिमाही नतीजे

IFCI ने यह भी बताया है कि कंपनी का बोर्ड 29 जनवरी को बैठक करेगा। इस बैठक में 31 दिसंबर 2025 को खत्म तिमाही के लिए स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजों पर विचार किया जाएगा और उन्हें मंजूरी दी जाएगी।

IFCI का शेयरों का हाल

IFCI का शेयर सोमवार को 16.91% की तेजी के साथ ₹57.30 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 8.92% गिरा है। वहीं, 1 साल के दौरान इसमें 11.46% की तेजी आई है। पिछले 5 साल में स्टॉक ने 506.35% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 14.73 हजार करोड़ रुपये है। इसका 52 वीक का लो-लेवल ₹50.50 और हाई ₹74.50 है।

IFCI का बिजनेस क्या है

IFCI एक सरकारी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC-ND) है। इसका मुख्य काम देश में इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स और डेवलपमेंट से जुड़े सेक्टर्स को फाइनेंस उपलब्ध कराना है।

IFCI लंबी अवधि के लोन, प्रोजेक्ट फाइनेंस, स्ट्रक्चर्ड फाइनेंस और एडवाइजरी सर्विसेज देती है। खासकर पावर, रोड, पोर्ट, टेलीकॉम और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में। इसके अलावा, IFCI सरकारी योजनाओं के तहत फंड मैनेजमेंट, PSU और निजी कंपनियों को कैपिटल सपोर्ट और निवेश से जुड़ी सेवाएं भी देती है।

Stock Market Holidays: गुरुवार 15 जनवरी को बंद रहेगा शेयर बाजार, जानिए NSE ने क्यों बदला फैसला

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।