PSU Stocks: Q2 में 4 गुना बढ़ा इस सरकारी कंपनी का प्रॉफिट, लेकिन शेयर धड़ाम, 4% की तेज गिरावट

PSU Stocks: सितंबर 2026 तिमाही में मुनाफा 4 गुना से अधिक बढ़ने के बावजूद इस सरकारी कंपनी के शेयरों में जोश नहीं आया और यह 4% से अधिक टूट गया। जानिए इसके शेयरों में यह दबाव क्यों आया और सितंबर तिमाही में कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी रही

अपडेटेड Oct 28, 2026 पर 11:10 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
स्टैंडएलोन लेवल पर सितंबर 2026 तिमाही में SAIL का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 318.1% बढ़कर ₹1,750.5 करोड़ पर पहुंच गया, फिर भी शेयर धड़ाम हो गए।

PSU Stocks: दिग्गज पीएसयू स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के शेयरों में आज 28 अक्टूबर को ऐसे समय में बिकवाली का तेज दबाव दिखा, जब कंपनी के धमाकेदार कारोबारी नतीजे आए। सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4 गुना से अधिक बढ़ गया लेकिन यह भी मार्केट की उम्मीदों से कम रहा, जिसने शेयरों पर दबाव बनाया। फिलहाल इसके शेयर बीएसई पर 4.20% की गिरावट के साथ ₹164.30 पर है। इंट्रा-डे में यह 4.20% टूटकर ₹164.30 तक आ गया था।

SAIL Q2 Results: खास बातें

स्टैंडएलोन लेवल पर सितंबर 2026 तिमाही में सेल का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 318.1% बढ़कर ₹1,750.5 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन यह सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में लगाए गए अनुमान ₹2,200 करोड़ के अनुमान से काफी कम रहा। कंपनी का कहना है कि सेल्स वॉल्यूम में बढ़ोतरी और कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन से मुनाफे को सपोर्ट मिला।


सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 19.8% बढ़कर ₹31,998 करोड़ पर पहुंच गया जोकि सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में ₹31,855 करोड़ के अनुमान से हल्का कम रहा।

ऑपरेटिंग लेवल पर कंपनी का ईबीआईटीडीए सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 66.8% बढ़कर ₹4,216 करोड़ और ईबीआईटीडीए मार्जिन 9.47% से 13.2% पर पहुंच गया लेकिन अनुमान ₹4,765 करोड़ के ईबीआईटीडीए और 14.96% के मार्जिन का था।

सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का सेल्स वॉल्यूम 5% बढ़ गया। तिमाही आधार पर इसमें 24% की तेजी आई।

कंपनी का कर्ज हल्का होकर ₹20,583 करोड़ पर आ गया।

 

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

सेल के शेयरों ने ऐसे समय में धमाकेदार रिटर्न दिया, जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध ने हालात इतने खराब कर दिए थे, कि बड़े-बड़े दिग्गज स्टॉक्स औंधे मुंह गिरे पड़े थे। एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 19 दिसंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹124.00 पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 5 ही महीने में यह 69.11% उछलकर 14 मई 2026 को ₹209.70 पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 इस दौरान 8% से अधिक कमजोर हुआ था।

Paras Healthcare IPO Listing: ₹720 पर लिस्ट ₹693 का शेयर, आईपीओ में पूरा नहीं भर पाया था इस कैटेगरी का हिस्सा

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।