Get App

PSU Stocks: Q2 में 4 गुना बढ़ा इस सरकारी कंपनी का प्रॉफिट, लेकिन शेयर धड़ाम, 4% की तेज गिरावट

PSU Stocks: सितंबर 2026 तिमाही में मुनाफा 4 गुना से अधिक बढ़ने के बावजूद इस सरकारी कंपनी के शेयरों में जोश नहीं आया और यह 4% से अधिक टूट गया। जानिए इसके शेयरों में यह दबाव क्यों आया और सितंबर तिमाही में कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी रही

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 28, 2026 पर 11:10 AM
PSU Stocks: Q2 में 4 गुना बढ़ा इस सरकारी कंपनी का प्रॉफिट, लेकिन शेयर धड़ाम, 4% की तेज गिरावट
स्टैंडएलोन लेवल पर सितंबर 2026 तिमाही में SAIL का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 318.1% बढ़कर ₹1,750.5 करोड़ पर पहुंच गया, फिर भी शेयर धड़ाम हो गए।

PSU Stocks: दिग्गज पीएसयू स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के शेयरों में आज 28 अक्टूबर को ऐसे समय में बिकवाली का तेज दबाव दिखा, जब कंपनी के धमाकेदार कारोबारी नतीजे आए। सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4 गुना से अधिक बढ़ गया लेकिन यह भी मार्केट की उम्मीदों से कम रहा, जिसने शेयरों पर दबाव बनाया। फिलहाल इसके शेयर बीएसई पर 4.20% की गिरावट के साथ ₹164.30 पर है। इंट्रा-डे में यह 4.20% टूटकर ₹164.30 तक आ गया था।

SAIL Q2 Results: खास बातें

स्टैंडएलोन लेवल पर सितंबर 2026 तिमाही में सेल का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 318.1% बढ़कर ₹1,750.5 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन यह सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में लगाए गए अनुमान ₹2,200 करोड़ के अनुमान से काफी कम रहा। कंपनी का कहना है कि सेल्स वॉल्यूम में बढ़ोतरी और कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन से मुनाफे को सपोर्ट मिला।

सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 19.8% बढ़कर ₹31,998 करोड़ पर पहुंच गया जोकि सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में ₹31,855 करोड़ के अनुमान से हल्का कम रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें