Pune E-Stock Broking IPO Listing: ढहते मार्केट में 56% का लिस्टिंग गेन, धांसू एंट्री के बाद शेयर अपर सर्किट पर

Pune E-Stock Broking IPO Listing: पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग एक कॉरपोरेट ब्रोकिंग हाउस है। यह क्लाइंट ब्रोकिंग, डिपॉजिटरी फैसिलिटी, म्यूचुअल फंड्स, कॉरपोरेट डिपॉजिट्स और करेंसी ट्रेडिंग सर्विसेज जैसी सर्विसेज ऑफर करती है। आज इस कॉरपोरेट ब्रोकिंग हाउस के शेयरों की BSE SME पर एंट्री हुई। इसके IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था। आईपीओ के जरिए सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। जानिए इसके पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

अपडेटेड Mar 15, 2024 पर 4:32 PM
Pune E-Stock Broking IPO Listing: पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग का ₹38.23 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 7-12 मार्च तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Pune E-Stock Broking IPO Listing: कॉरपोरेट ब्रोकिंग हाउस पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग (Pune E-Stock Broking) के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त एंट्री हुई। ढहते मार्केट में भी इसके शेयर धांसू लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट पर पहुंच गए। इसके आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 371 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 83 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 130 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 57 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Pune E-Stock Broking Listing Gain) मिला।

    लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 136.50 रुपये (Pune E-Stock Broking Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया। हालांकि मुनाफावसूली के चलते यह थोड़ा नरम होकर दिन के आखिरी में 133.00 रुपये पर बंद हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब 60.24 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Pune E-Stock Broking IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस


    पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग का ₹38.23 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 7-12 मार्च तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 371.16 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 123.02 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 775.99 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 338.92 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 46,06,400 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और आईपीओ से जुड़े खर्चों को भरने में होगा।

    Pune E-Stock Broking के बारे में

    वर्ष 2007 में बनी पुणे ई-स्टॉक ब्रोकिंग एक कॉरपोरेट ब्रोकिंग हाउस है। यह क्लाइंट ब्रोकिंग, डिपॉजिटरी फैसिलिटी, म्यूचुअल फंड्स, कॉरपोरेट डिपॉजिट्स और करेंसी ट्रेडिंग सर्विसेज जैसी सर्विसेज ऑफर करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2021 में इसे 6.50 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 10.12 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि वित्त वर्ष 2023 में इसका मुनाफा थोड़ा नरम पड़ा और यह 9.64 करोड़ रुपये पर आ गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 8 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 41.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 में इसे 6.10 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 30.11 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

    अभी और रुलाएगा बाजार? स्मॉलकैप शेयरों की पिटाई से डूबे ₹9 लाख करोड़

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।