PVR Inox share price : स्ट्रीमिंग या OTT बिजनेस में एंट्री की योजना नहीं, अगले 3 महीने में कई बड़ी फिल्में होंगी रिलीज -PVR INOX

PVR Inox share price : संजीव कुमार बिजली कहा कि अच्छी मूवीज के लिए लोग मल्टिप्लेक्स में आ रहे हैं। अगले 3 महीने में कई बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। इस अवधि में धुरंधर पार्ट-2, बॉर्डर पार्ट-2 और टॉक्सिक रिलीज होगी। कई बड़ी इंग्लिश मूवीज भी आएंगी

अपडेटेड Jan 08, 2026 पर 1:33 PM
Story continues below Advertisement
PVR Inox share price : पिछले 1 हफ्ते में PVR Inox के शेयर 2.26 प्रतिशत बढ़े हैं। वहीं, पिछले एक महीने में ये शेयर 6.30 प्रतिशत गिरे हैं। पिछले 3 महीनों में स्टॉक में 6.62 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट आई है

PVR Inox share price : वित्त वर्ष 2026 के आखिरी 3 महीने में भी मजबूत ग्रोथ देखने को मिलेगी। ये कहना है PVR INOX के ED संजीव कुमार बिजली का। सीएनबीसी-आवाज़ से हुई बातचीत में उन्होने कहा की अगले 3 महीने में कई बड़ी फिल्में आने से कंपनी के ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। वित्त वर्ष 2025 के मुकाबले वित्त वर्ष 2026 में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल रही है। धुरंधर, कांतारा: चैप्टर और सैयारा ने अच्छा बिजनेस किया है। पिछले साल की तुलना में फुटफॉल काफी सुधरा है।

अगले 3 महीने में कई बड़ी फिल्में होंगी रिलीज

इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि अच्छी मूवीज के लिए लोग मल्टिप्लेक्स में आ रहे हैं। अगले 3 महीने में कई बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। इस अवधि में धुरंधर पार्ट-2, बॉर्डर पार्ट-2 और टॉक्सिक रिलीज होगी। कई बड़ी इंग्लिश मूवीज भी आएंगी।


वित्त वर्ष 2026 में 100 नई स्क्रीन जोड़ने का लक्ष्य होगा हासिल

संजीव कुमार बिजली ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 में 100 नई स्क्रीन जोड़ने का लक्ष्य हासिल होगा। पिछले 9 महीने में 65 नई स्क्रीन जोड़ी गई हैं। अगले 3 महीने में 35 नई स्क्रीन लॉन्च करने की योजना है। टियर 1, टियर-2 शहरों में फोकस बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंपनी के कुल बिजनेस में फूड & बेवरेजेज का 20-25% योगदान है। फूड & बेवरेजेज सेगमेंट लगातार ग्रोथ कर रहा है। स्ट्रीमिंग (Streaming) या OTT बिजनेस में एंट्री की योजना नहीं है। स्ट्रीमिंग या OTT में पहले से ही कई बड़े प्लेयर हैं।

PVR Inox शेयर प्राइस

पिछले 1 हफ्ते में PVR Inox के शेयर 2.26 प्रतिशत बढ़े हैं। वहीं, पिछले एक महीने में ये शेयर 6.30 प्रतिशत गिरे हैं। पिछले 3 महीनों में स्टॉक में 6.62 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट आई है। वहीं, 1 साल में ये शेयर 13.47 फीसदी टूटा है। जबकि, 3 साल में इसमें 37.38 फीसदी की कमजोरी आई है। फिलहाल 1.30 बजे के आसपास एनएसई पर ये शेयर 22.60 रुपए यानी 2.17 फीसदी की गिरावट के साथ 1020 रुपए के आसपास दिख रहा था।

दिसंबर महीने की शुरुआत में, रणवीर सिंह-स्टारर धुरंधर के बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने के कारण स्टॉक में थोड़ी तेज़ी आई थी। हालांकि, स्टॉक उस तेज़ी को बनाए रखने में नाकाम रहा।

 

 

 

MC Markets Poll : 2026 में भारतीय बाजार कर सकते हैं ग्लोबल शेयरों से बेहतर प्रदर्शन, FIIs की हो सकती है वापसी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।