Get App

PVR Inox का शेयर 3% तक चढ़ा, कोटक ने दोहराई 'बाय' रेटिंग; कहा- जरूरत से ज्यादा हो गया करेक्शन

PVR Inox Share Price: कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 27.53 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी ने स्टैंडअलोन बेसिस पर 1757.70 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया। हाल ही में प्रमोटर और MD अजय बिजली ने कंपनी के लगभग 4 लाख शेयर गिरवी रखे हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 02, 2026 पर 4:17 PM
PVR Inox का शेयर 3% तक चढ़ा, कोटक ने दोहराई 'बाय' रेटिंग; कहा- जरूरत से ज्यादा हो गया करेक्शन
PVR Inox शेयर को ट्रैक करने वाले 21 एनालिस्ट्स में से 16 ने इसे 'बाय' रेटिंग दी है।

PVR Inox Ltd के शेयरों में 2 जनवरी को 3 प्रतिशत तक की तेजी दिखाई दी। BSE पर कीमत 1048.20 रुपये के हाई तक गई। बाद में शेयर 1.5 प्रतिशत बढ़त के साथ 1032.25 रुपये पर सेटल हुआ। ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने स्टॉक पर अपनी 'बाय' रेटिंग दोहराई है। टारगेट प्राइस 1380 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह टारगेट, शेयर के बंद भाव से लगभग 34 प्रतिशत ज्यादा है।

कोटक को उम्मीद है कि दिसंबर 2025 तिमाही लगातार दूसरी तिमाही होगी, जिसमें कंपनी 27 प्रतिशत से ज्यादा ऑक्यूपेंसी और मिड-टीन EBITDA मार्जिन दर्ज करेगी। इसमें लीज अकाउंटिंग का असर शामिल नहीं है। ब्रोकरेज ने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में इंडस्ट्री का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी हद तक जुलाई-सितंबर तिमाही के जैसा ही रहा।

यह भी कहा है कि जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में मूवी लाइन अप मजबूत दिख रहा है। इससे वित्त वर्ष 2026 के EBITDA अनुमानों को बढ़ाए जाने का मौका बन सकता है। कोटक ने कहा कि स्टॉक में हालिया गिरावट जरूरत से ज्यादा लगती है।

PVR Inox का शेयर एक साल में 22 प्रतिशत कमजोर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें