पीवीआर-आईनॉक्स (PVR-Inox) ने दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए एक रुपये में 30 मिनट के लिए मूवी ट्रेलरों की स्क्रीनिंग शुरू की है। यह ऐसे समय में आया है जब मल्टीप्लेक्स में कम ऑक्यूपेंसी से जूझ रहे हैं यानी कि इसमें दर्शकों की संख्या कम नजर आ रही है। मल्टीप्लेक्स दिग्गज ने पिछले वित्तीय वर्ष के पहले नौ महीनों में कोविड-पूर्व लेवल की तुलना में अपने फुटफॉल में 15 प्रतिशत की गिरावट देखी। आप हिंदी, अंग्रेजी और अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्मों के ट्रेलरों से भरे 30 मिनट के शो को देखने के लिए सिनेमाघरों में आ सकते हैं। इससे आपको अगले कुछ महीनों में आने वाली फिल्मों की एक झलक देखने को मिल सकेगी।
