Q1 Earnings This Week: कंपनियों ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही यानि कि अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करना शुरू कर दिया है। 15 जुलाई से शुरू सप्ताह में 190 से अधिक कंपनियां अपनी तिमाही आय जारी करने वाली हैं। जिन प्रमुख कंपनियों के नतीजों पर नजर रहेगी, उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, HDFC Bank, HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, एलटीआईमाइंडट्री, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, पेटीएम और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन जैसे नाम शामिल हैं। इस सप्ताह में किस तारीख पर कौन सी कंपनी अप्रैल-जून तिमाही नतीजे जारी करेगी, आइए जानते हैं...
