Get App

Q2 Results Major Accident: बाजार की तेजी पर Q2 रिजल्ट भारी, एक्सपर्ट्स से जानिए आगे किन स्टॉक्स में बनेगी तेजी

किसी भी दौर के बीतने के बाद उसकी खट्टी-मिठी यादें रह जाती हैं। लेकिन Q2 अपने बड़े ACCIDENTS के लिए भी याद किया जाएगा। दूसरी तिमाही में बाजार का सच से सामना हुआ, यही वजह है कि मार्केट अब तक संभल नहीं पा रहा है और धड़ाम-धड़ाम गिरे जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2024 पर 2:08 PM
Q2 Results Major Accident: बाजार की तेजी पर Q2 रिजल्ट भारी,  एक्सपर्ट्स से जानिए आगे किन स्टॉक्स में बनेगी तेजी
दूसरी तिमाही में FMCG डिमांड कमजोर रही और अर्बन कंजम्प्शन में सुस्ती देखने को मिली।

Q2 Results Major Accident:  दुनिया इधर की उधर हो गई। अमेरिका में ट्रंप की वापसी, फेड का दरें घटाना, इजरायल और ईरान के बीच जंग, अमेरिका से लेकर भारतीय मार्केट में रिकॉर्ड तेजी। दूसरी तिमाही में वो सब कुछ हुआ जिसकी उम्मीद शायद ही आपने की होगी। नए शिखर के जश्न के साथ बिकवाली का दर्द देकर अब Q2 विदा हो चुका है। किसी भी दौर के बीतने के बाद उसकी खट्टी-मिठी यादें रह जाती हैं। लेकिन Q2 अपने बड़े ACCIDENTS के लिए भी याद किया जाएगा। दूसरी तिमाही में बाजार का सच से सामना हुआ, यही वजह है कि मार्केट अब तक संभल नहीं पा रहा है और धड़ाम-धड़ाम गिरे जा रहा है। लेकिन पहले जानते है कैसे रहे किस सेक्टर के लिए दूसरी तिमाही के नतीजे।

Q2 नतीजों से क्या मिले संकेत?

दूसरी तिमाही में FMCG डिमांड कमजोर रही और अर्बन कंजम्प्शन में सुस्ती देखने को मिली। वहीं IT सर्विस की डिमांड में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली लेकिन बैंकिंग के मुनाफे में सुधार, एसेट क्वालिटी का ट्रेंड पॉजिटिव रहा। FMCG, ऑयल एंड गैस सेक्टर में अर्निंग्स डाउनग्रेड रहे। माइक्रोफाइनेंस और ऑटो सेक्टर में भी अर्निंग्स डाउनग्रेड रही।

दूसरी तिमाही में एफएमसीजी सेक्टर में शहरी मार्केट में कमजोर ट्रेंड रहा। अब तक फेस्टिव सीजन डिमांड में सुस्ती देखने को मिली। कमजोर वॉल्यूम के चलते दूसरी तिमाही में एफएमसीजी सेक्टर में मार्जिन प्रेशर देखने को मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें