Get App

Q3 Results: सरकारी तेल कंपनी को ₹12126 करोड़ का मुनाफा, शेयरों में तेजी

Q3 Results: सरकारी तेल कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजे दमदार रहे। मुनाफा ₹12126 करोड़ पहुंचा। बेहतर EBITDA, मार्जिन और GRM के दम पर रिजल्ट के बाद शेयरों में तेजी देखने को मिली। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 05, 2026 पर 2:49 PM
Q3 Results: सरकारी तेल कंपनी को ₹12126 करोड़ का मुनाफा, शेयरों में तेजी
नतीजों के बाद इंडियन ऑयल का शेयर करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹176.25 पर कारोबार कर रहा है।

Q3 Results: सरकारी तेल कंपनी Indian Oil Corporation Ltd. (IOC) के शेयर गुरुवार 5 फरवरी को मजबूत दिखे। दिसंबर तिमाही के नतीजे आने के बाद स्टॉक में खरीदारी देखने को मिली, क्योंकि कंपनी का प्रदर्शन पिछली तिमाही के मुकाबले काफी बेहतर रहा।

नेट प्रॉफिट में बड़ी छलांग

दिसंबर तिमाही में इंडियन ऑयल का नेट प्रॉफिट ₹12,126 करोड़ रहा। यह सितंबर तिमाही के ₹7,610.5 करोड़ के मुकाबले काफी ज्यादा है, जिससे कंपनी की कमाई में साफ सुधार दिखता है।

इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 14.3 प्रतिशत बढ़कर ₹2.04 लाख करोड़ पहुंच गया। सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹1.78 लाख करोड़ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें