Get App

Q3 Results: फिनटेक कंपनी का मुनाफा 165% बढ़ा, रेवेन्यू में भी तगड़ा उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर

Q3 Results: फिनटेक कंपनी का दिसंबर तिमाही में 165 प्रतिशत की मुनाफा ग्रोथ दर्ज की है। रेवेन्यू भी 37 प्रतिशत बढ़ा है। इंश्योरेंस और लेंडिंग बिजनेस की मजबूत रफ्तार के साथ QIP फंडरेज की योजना ने शेयर को फोकस में रखा है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 8:21 PM
Q3 Results: फिनटेक कंपनी का मुनाफा 165% बढ़ा, रेवेन्यू में भी तगड़ा उछाल; शेयरों पर रहेगी नजर
PB Fintech का शेयर BSE पर सोमवार, 2 फरवरी को 3.44 प्रतिशत गिरकर 1,562.35 रुपये पर बंद हुआ।

Q3 Results: पॉलिसीबाजार और पैसाबाजार की पेरेंट कंपनी PB Fintech Ltd ने सोमवार (2 फरवरी) को FY26 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। दिसंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 165% बढ़कर 189 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 71 करोड़ रुपये था।

PB फिनटेक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी के तहत फंड जुटाने के विकल्पों पर विचार करने का फैसला किया है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कदम ऑर्गेनिक ग्रोथ को मजबूत करने के साथ-साथ चुनिंदा इनऑर्गेनिक मौकों को भुनाने के लिए उठाया जा रहा है। QIP फंडराइज पर विचार करने के लिए 5 फरवरी को बोर्ड मीटिंग होगी।

PAT मार्जिन में तेज सुधार, रेवेन्यू भी मजबूत

PB Fintech का Q3FY26 में PAT मार्जिन 6 प्रतिशत से बढ़कर 11 प्रतिशत हो गया। इस दौरान PAT, कुल इंश्योरेंस प्रीमियम का 2.38 प्रतिशत रहा। तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 1,771 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 1,291 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें