Get App

Q3 Results: 138% बढ़ा स्मॉलकैप कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू भी उछला; शेयरों में दिखी बड़ी हलचल

Q3 Results: स्मॉलकैप पोल्ट्री कंपनी के तिमाही नतीजे मजबूत रहे। मुनाफा 138% उछला और रेवेन्यू में भी मजबूती दिखी। बेहतर पोल्ट्री रियलाइजेशन से मार्जिन सुधरे। नतीजों के बाद शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 09, 2026 पर 3:15 PM
Q3 Results: 138% बढ़ा स्मॉलकैप कंपनी का मुनाफा, रेवेन्यू भी उछला; शेयरों में दिखी बड़ी हलचल
Venky’s ने बताया कि तिमाही के दौरान पोल्ट्री और पोल्ट्री प्रोडक्ट्स सेगमेंट का प्रदर्शन बेहतर रहा।

Q3 Results: Venky’s (India) Ltd ने तीसरी तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुख्य पोल्ट्री बिजनेस में बेहतर रियलाइजेशन के चलते मुनाफे में तेज सुधार देखने को मिला।

Venky’s का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दोगुने से भी ज्यादा यानी 138% बढ़कर 48.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 20.4 करोड़ रुपये था। वहीं, रेवेन्यू 9 फीसदी की बढ़त के साथ 960 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 882 करोड़ रुपये था।

ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार

ऑपरेटिंग स्तर पर Venky’s का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा। EBITDA बढ़कर 69.6 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले साल तीसरी तिमाही में 29 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही EBITDA मार्जिन 7.3 फीसदी पर पहुंच गया। साल भर पहले यह 3.3 फीसदी था। यह सुधार बेहतर ऑपरेटिंग लीवरेज और मजबूत प्राइसिंग का नतीजा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें