Get App

Q3 Results: अगले हफ्ते आएंगे 100 से ज्यादा कंपनियों के नतीजे; कोटक महिंद्रा बैंक, जोमैटो समेत इन दिग्गजों पर रखें नजर

Q3 Results This Week: भारतीय शेयर बाजार में आने वाला हफ्ता बेहद अहम रहने वाला है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सूचीबद्ध 100 से अधिक कंपनियां इस हफ्ते अपने दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) के नतीजे जारी करने वाली हैं। इनमें Nifty 50 की भी कई दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। बाजार की नजर इस हफ्ते बैंकिंग, आईटी, सीमेंट, एनर्जी, मेटल्स और कंज्यूमर सेक्टर के नतीजों पर रहेगी

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 18, 2026 पर 7:02 PM
Q3 Results: अगले हफ्ते आएंगे 100 से ज्यादा कंपनियों के नतीजे; कोटक महिंद्रा बैंक, जोमैटो समेत इन दिग्गजों पर रखें नजर
Q3 Results This Week: शनिवार 24 जनवरी को कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसी कंपनियों के नतीजे आएंगे

Q3 Results This Week: भारतीय शेयर बाजार में आने वाला हफ्ता बेहद अहम रहने वाला है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सूचीबद्ध 100 से अधिक कंपनियां इस हफ्ते अपने दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) के नतीजे जारी करने वाली हैं। इनमें Nifty 50 की भी कई दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। बाजार की नजर इस हफ्ते बैंकिंग, आईटी, सीमेंट, एनर्जी, मेटल्स और कंज्यूमर सेक्टर के नतीजों पर रहेगी, जो आगे के ट्रेंड और निवेशकों की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

किस दिन किन कंपनियों के आएंगे नतीजे-

सोमवार 19 जनवरी

इस दिन आरती सर्फेक्टेंट्स, अटलांटा इलेक्ट्रिकल्स, बंसल वायर्स, BHEL, CEAT, हैटसन एग्रो, हैवेल्स इंडिया, हिंदुस्तान जिंक, IRFC, साई सिल्क्स कलामंदिर, LTIMindtree, ओबेरॉय रियल्टी, PNB, टाटा कैपिटल, टिप्स म्यूजिक समेत कई कंपनियां नतीजे पेश करेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें