Q4 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी को लगातार पांचवीं तिमाही हुआ घाटा, शेयर 4.5% से अधिक लुढ़के

Q4 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयरों में गुरुवार 16 अप्रैल को तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के कमजोर चौथी तिमाही नतीजों के बाद शेयर 4.5% से ज्यादा टूट गया। सुबह 10:32 बजे के करीब, यह शेयर 4.4% की गिरावट के साथ 429.95 रुपये के स्तर पर ट्रेड करता दिखा

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 12:54 PM
Story continues below Advertisement
Q4 Results: तेजस नेटवर्क्स ने मार्च तिमाही में 211.3 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया

Q4 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयरों में गुरुवार 16 अप्रैल को तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के कमजोर चौथी तिमाही नतीजों के बाद शेयर 4.5% से ज्यादा टूट गया। सुबह 10:32 बजे के करीब, यह शेयर 4.4% की गिरावट के साथ 429.95 रुपये के स्तर पर ट्रेड करता दिखा।

लगातार पांचवीं तिमाही में घाटा

कंपनी ने मार्च तिमाही में 211.3 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया, जो पिछले साल इसी तिमाही में रहे 71.8 करोड़ रुपये के घाटे से काफी ज्यादा है। यह लगातार पांचवीं तिमाही है, जिसमें कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

रेवेन्यू में भारी गिरावट


कंपनी का प्रदर्शन रेवेन्यू के मोर्चे पर भी बेहद कमजोर रहा। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 82.6% गिरकर 332.7 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 1,906.9 करोड़ रुपये रही थी। पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी का रेवेन्यू 87% तक गिर गया, जो कारोबार में सुस्ती को दिखाता है।

ऑपरेटिंग स्तर पर भी नुकसान

ऑपरेटिंग स्तर पर भी कंपनी की स्थिति खराब रही। EBITDA के स्तर पर कंपनी को 118.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 121.5 करोड़ रुपये का मुनाफा था। यह दिखाता है कि कंपनी की ऑपरेशनल परफॉर्मेंस भी दबाव में है।

अंतरराष्ट्रीय कारोबार में प्रगति का दावा

हालांकि कमजोर नतीजों के बावजूद कंपनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय कारोबार में प्रगति का दावा किया है।

कंपनी को ग्लोबल शेयर बाजारों में 4G और 5G वायरलेस प्रोडक्ट्स के लिए पहला कमर्शियल ऑर्डर मिला है। इसके अलावा, जापान की कंपनी NEC कॉरपोरेशन के साथ 5G रेडियो सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल हुआ है।

मैनेजमेंट का बयान

कंपनी के COO अर्बन रॉय ने कहा कि तिमाही के दौरान अंतरराष्ट्रीय वायरलेस बिजनेस को बढ़ाने में कंपनी ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने बताया कि 4G/5G डील्स, NEC के साथ Massive MIMO कॉन्ट्रैक्ट और अमेरिका क्षेत्र में सफल प्रोडक्ट ट्रायल्स ने कंपनी के लिए नए अवसर खोले हैं।

साथ ही, 400G/800G DWDM सॉल्यूशंस के लिए भी मजबूत मांग देखने को मिल रही है, जो 5G बैकहॉल, एंटरप्राइज और डेटा सेंटर कनेक्टिविटी से जुड़ी है।

यह भी पढ़ें- Stocks to BUY: एक साल में 200% की तेजी, अब 32% और चढ़ेगा यह ऑटो शेयर; Emkay ने जताया भरोसा

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।