बाजार में 3 दिनों की तेजी पर आ ब्रेक लग गया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही करीब 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए है। निफ्टी करीब 60 अंक और बैंक निफ्टी 300 अंक लुढ़कर बंद हुआ है। आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक ने आज बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाने का काम किया है। इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में भी लगातार बिकवाली हावी रही। 1 हफ्ते में ये शेयर 24 फीसदी से ज्यादा टूट गया है और इसका भाव 3.5 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है।
