Damani Portfolio: अल्ट्राटेक सीमेंट की मेजॉरिटी हिस्सेदारी अब इंडिया सीमेंट्स की होने वाली है यानी अब जल्द ही इंडिया सीमेंट्स पर अल्ट्राटेक का नियंत्रण हो जाएगा। अल्ट्राटेक ने जून में दिग्गज निवेश राधाकिशन दमानी और उनसे जुड़ी एंटिटीज से 22.77 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी और अब यह 32.72 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीद रही है। अब बात करें राधाकिशन दमानी और उनसे जुड़े एंटिटीज की तो उन्होंने जब अपनी होल्डिंग बेची, उस समय निवेश करीब तीन गुना हो चुका था। राधाकिशन दमानी और उनसे जुड़ी एंटिटीज इंडिया सीमेंट्स में समय-समय पर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते रहे और उन्होंने करीब 600-700 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी। अब 27 जून 2024 को उन्होंने 1889 करोड़ रुपये में यह हिस्सेदारी बेची।
