Radico Khaitan Vs United Spirits: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने लिक्वर बनाने वाली दो कंपनियों यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) और रेडिको खेतान (Radico Khaitan) की कवरेज शुरू की है। इसका आज इनके शेयरों पर भी असर दिखा। खास बात ये है कि रेडिको खेतान के लिए जो टारगेट प्राइस सीएलएसए ने फिक्स किया है, वह मौजूदा लेवल से नीचे है। इनके मौजूदा भाव की बात करें तो फिलहाल बीएसई पर जॉनी वाकर (Johnnie Walker) की यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर % की बढ़त के साथ ₹ (United Spirits Share Price) और 8 पीएम (8 PM) की रेडिको खेतान के शेयर % की गिरावट के साथ ₹ (Radico Khaitan Share Price) पर हैं।
United Spirits पर क्या रुझान है ब्रोकरेज फर्म का?
सीएलएसए ने ₹1238 के टारगेट प्राइस और होल्ड रेटिंग के साथ यूनाइटेड स्पिरिट्स की कवरेज शुरू की है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि यूनाइटेड स्पिरिट्स का पोर्टफोलियो का काफी बड़ा है और डियाजियो की सब्सिडिरी के तौर पर इसके पास वैश्विक ब्रांड भी है तो यह काफी मजबूत स्थिति में है लेकिन पॉजिटिव लॉन्ग-टर्म आउटलुक के बावजूद नियमों में हालिया बदलाव के चलते नियर टर्म में इसकी ग्रोथ को झटका लग सकता है।
Radico Khaitan का क्या है टारगेट प्राइस?
अब रेडिको खेतान की बात करें तो सीएलएसए ने इसकी आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है और ₹3,098 का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। रेडिको खेतान भारत में वोदका और जिन जैसे व्हाइट स्पिरिट बनाती है और यह स्पिरिट की कई कैटेगरी में प्रीमियम और लग्जरी ब्रांड्स का पोर्टफोलियो तैयार कर रही है। ब्रांड बनाने और प्रीमियम लेवल पर ले जाने का कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है लेकिन मुनाफे के मामले में नियमित नहीं हो पाई है। सीएलएसए को उम्मीद है कि कैपेसिटी बढ़ाने के लिए हालिया निवेश से वित्त वर्ष 2025 से वित्त वर्ष 2028 के बीच इसका ऑपरेटिंग मार्जिन 265 बीपीएस सुधरकर 16.5% पर पहुंच जाएगा।
मार्च 2025 तिमाही में यूनाइटेड स्पिरिट्स का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 74.7% उछलकर ₹421 करोड़ और रेवेन्यू 9% बढ़कर ₹3,031 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की ऑपरेटिंग प्रॉफिट 38% बढ़कर ₹460 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 12% से सुधरकर 15.2% पर पहुंच गया। अब रेडिको खेतान की बात करें तो मार्च 2025 तिमाही में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 71% बढ़कर ₹92.07 करोड़ और रेवेन्यू 15% उछलकर ₹4,485 करोड़ पर पहुंच गया।
एक साल में कैसी रही दोनों के शेयरों की चाल?
रेडिको खेतान के शेयर पिछले साल 5 अगस्त 2024 को ₹1628.15 पर थे जो इसके लिए एक साल का निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 10 महीने में यह 71.36% उछलकर पिछले महीने की शुरुआत में 4 जून 2025 को ₹2790.00 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। अब यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयरों की एक साल में चाल की बात करें तो 4 मार्च 2025 को यह ₹1270.50 के रिकॉर्ड हाई पर था। इस हाई लेवल से दो ही महीने में यह 25.26% फिसलकर 4 मार्च 2025 को ₹1270.50 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।