Get App

Stock in Focus: सरकारी रेलवे कंपनी को मिला ₹35 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक

Stock in Focus: सरकारी रेलवे कंपनी को 35.6 करोड़ रुपये का नया सिग्नलिंग ऑर्डर मिला है। इससे पहले 4550 करोड़ रुपये का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट भी मिला था। Q3 नतीजों और शेयर प्राइस पर दबाव के बीच स्टॉक निवेशकों के रडार पर है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Feb 19, 2026 पर 5:57 PM
Stock in Focus: सरकारी रेलवे कंपनी को मिला ₹35 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा स्टॉक
RailTel का शेयर गुरुवार को NSE पर1.47 प्रतिशत गिरकर 328.65 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: रेलवे सेक्टर की सरकारी कंपनी RailTel Corporation of India Limited को रेलवे सिग्नलिंग से जुड़ा करीब 35.6 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर डिप्टी चीफ सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर ने दिया है।

यह प्रोजेक्ट नॉर्थ सेंट्रल रेलवे के प्रयागराज डिवीजन में किया जाएगा। इसमें MSDAC सिस्टम की व्यवस्था और उससे जुड़े अन्य काम शामिल हैं। साथ ही EI, RRI और PI स्टेशनों पर जरूरी इनडोर बदलाव भी किए जाएंगे।

रेलटेल को मिले कॉन्ट्रैक्ट की डिटेल

इस कॉन्ट्रैक्ट का अनुमानित आकार 35.60 करोड़ रुपये है। यह ऑर्डर एक घरेलू संस्था से मिला है और रेलवे सिग्नलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा है। कंपनी को ऑर्डर मिलने की तारीख से 24 महीनों के भीतर काम पूरा करना है। इस प्रोजेक्ट की अंतिम तारीख 17 फरवरी 2028 तय की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें