RailTel Shares: PSU कंपनी को रेलवे से मिला ₹89 करोड़ का ऑर्डर, शुक्रवार 16 जनवरी को शेयर पर रखें नजर

RailTel Shares: टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को सेंट्रल रेलवे से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बुधवार 14 जनवरी को बताया कि उसे सेंट्रल रेलवे से 89 करोड़ रुपये का घरेलू प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी को इस प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला हुआ है

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 7:01 PM
Story continues below Advertisement
RailTel Shares: कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू करीब 23.5% बढ़कर 1,514.67 करोड़ रुपये हो गया

RailTel Shares: टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को सेंट्रल रेलवे से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बुधवार 14 जनवरी को बताया कि उसे सेंट्रल रेलवे से 89 करोड़ रुपये का घरेलू प्रोजेक्ट मिला है। भारत सरकार के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने बताया कि उसे प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला हुआ है।

क्या है प्रोजेक्ट का दायरा

यह प्रोजेक्ट सेंट्रल रेलवे के तहत आने वाले मुंबई, पुणे, सोलापुर, भुसावल और नागपुर डिवीजनों के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर IP-MPLS नेटवर्क इक्विपमेंट की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग (SITC) से जुड़ा है। इस नेटवर्क का उद्देश्य भारतीय रेलवे में यूनिफाइड कम्युनिकेशन सिस्टम को सपोर्ट करना है, जिससे संचार व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

RailTel ने साफ किया है कि यह ऑर्डर एक घरेलू कंपनी की ओर से दिया गया है और इसे “प्रोजेक्ट नेचर” का कॉन्ट्रैक्ट माना गया है। कंपनी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को 13 जनवरी 2027 तक पूरा किया जाना है। साथ ही यह भी बताया गया कि RailTel के प्रमोटर, प्रमोटर ग्रुप या ग्रुप कंपनियों का सेंट्रल रेलवे में कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हित नहीं है।


पहले रद्द हो चुके हैं बड़े ऑर्डर

हालांकि, इसी दिन रेलटेल ने शेयर बाजारों को यह भी जानकारी दी कि कंपनी के करीब ₹609.56 करोड़ के कई वर्क ऑर्डर रद्द कर दिए गए हैं। इससे पहले RailTel को बिहार सरकार के शिक्षा विभाग से जुड़ी संस्था 'बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल' से सरकारी मिडिल स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की सप्लाई और इंस्टॉलेशन के लिए 262.14 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का LoA मिला था। अब कंपनी ने बताया है कि ग्राहक की ओर से “अपरिहार्य कारणों” के चलते यह वर्क ऑर्डर रद्द कर दिया गया है।

शेयर बाजार में असर

बीएसई पर 14 जनवरी को रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर 3.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 352.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए। हालांकि जनवरी महीने में अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 5.38 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 14 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

यह भी पढ़ें- ICICI Pru AMC Q3 Results: हर शेयर पर ₹14.85 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, नेट प्रॉफिट में 45% की छलांग

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।