ICICI Pru AMC Q3 Results: हर शेयर पर ₹14.85 रुपये का डिविडेंड देगी कंपनी, नेट प्रॉफिट में 45% की छलांग

ICICI Prudential AMC Q3 Results: शेयर बाजार में हाल ही में लिस्ट हुई कंपनी ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने बुधवार 14 जनवरी को अपनी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2025 के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 45% बढ़कर 917.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 6:30 PM
Story continues below Advertisement
ICICI Prudential AMC Q3 Results: कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू करीब 23.5% बढ़कर 1,514.67 करोड़ रुपये हो गया

ICICI Prudential AMC Q3 Results: शेयर बाजार में हाल ही में लिस्ट हुई कंपनी ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने बुधवार 14 जनवरी को अपनी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2025 के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 45% बढ़कर 917.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ₹631.84 करोड़ रहा था।

रेवेन्यू और खर्च का हाल

दिसंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू करीब 23.5% बढ़कर 1,514.67 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, खर्चों में सीमित बढ़ोतरी देखने को मिली और यह 8.5% बढ़कर 404.78 करोड़ रुपये रहा। मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और नियंत्रित खर्चों के चलते कंपनी को अपना मुनाफा बढ़ाने में मदद मिली।

₹14.85 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड


तिमाही नतीजों के साथ ICICI प्रूडेंशियल AMC ने अपने शेयरधारकों के लिए 14.85 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 21 जुलाई की तय की गई है।

कस्टमर बेस और AUM में मजबूत बढ़त

दिसंबर तिमाही के अंत तक कंपनी के यूनिक कस्टमर की संख्या बढ़कर 1.62 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1.43 करोड़ थी। कंपनी के मुताबिक, दिसंबर 31, 2025 को समाप्त तिमाही में म्यूचुअल फंड क्वार्टरली एवरेज एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (MF QAAUM) ₹10,763.80 अरब रहा और इसका मार्केट शेयर 13.3% रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह आंकड़ा 8,739.58 अरब रहा था।

एक्टिवली मैनेज्ड सेगमेंट में QAAUM ₹9,088.89 अरब रहा और इसकी मार्केट शयेर 13.5% रही। वहीं, इक्विटी और इक्विटी-ओरिएंटेड स्कीम्स में QAAUM ₹6,081.44 अरब तक पहुंच गया और इस सेगमेंट में मार्केट शेयर 13.8% रही।

SIP और मंथली ट्रांजैक्शन में तेजी

दिसंबर 2025 में मंथली सिस्टमैटिक ट्रांजैक्शन (SIP सहित) बढ़कर ₹50.37 अरब हो गया, जो दिसंबर 2024 में ₹42.47 अरब था। यह निवेशकों के बढ़ते भरोसे और इक्विटी बाजार में लगातार निवेश के ट्रेंड को दिखाता है।

शेयर बाजार में प्रदर्शन

ICICI प्रूडेंशियल AMC ने बुधवार 14 जनवरी को शेयर बाजार का कारोबार बंद होने के बाद अपने नतीजे जारी किए। नतीजों से पहले कंपनी के शेयर बुधवार को 2% से ज्यादा चढ़कर 2,729 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। अब 16 जनवरी को बाजार खुलने पर निवेशकों की नजर इस शेयर पर बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Infosys ने रेवेन्यू अनुमानों को बढ़ाकर चौंकाया, अमेरिकी बाजार में ADR 1.6% उछला, शुक्रवार 19 दिसंबर को शेयर पर रखें नजर

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।