Infosys ने रेवेन्यू अनुमानों को बढ़ाकर चौंकाया, अमेरिकी बाजार में ADR 1.6% उछला, शुक्रवार 19 दिसंबर को शेयर पर रखें नजर

Infosys Shares: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने बुधवार 14 नवंबर को अपनी मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। नतीजों के ऐलान के बाद कंपनी के अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टेड अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स (ADR) में तेजी देखने को मिली। प्री-मार्केट ट्रेडिंग में इंफोसिस के ADR करीब 1.6% तक चढ़ गए

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 5:56 PM
Story continues below Advertisement
Infosys Shares: दिसंबर तिमाही में इंफोसिस का शुद्ध मुनाफा 2.2% घटकर 6,654 करोड़ रुपये रहा

Infosys Shares: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने बुधवार 14 नवंबर को अपनी मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। नतीजों के ऐलान के बाद कंपनी के अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टेड अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स (ADR) में तेजी देखने को मिली। प्री-मार्केट ट्रेडिंग में इंफोसिस के ADR करीब 1.6% तक चढ़ गए। अब निवेशकों की नजरें भारतीय शेयर बाजार में 16 जनवरी के कारोबार में इंफोसिस के शेयरों पर टिकी हैं।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ के टारगेट में इजाफा किया है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। इंफोसिस ने FY26 के लिए कॉन्स्टेंट करेंसी आधार पर अपने रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान को पहले के 2–3% से बढ़ाकर 3–3.5% कर दिया है।

bदिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी के फाइनेंशियल सर्विसेज सेगमेंट, जो इंफोसिस के कुल रेवेन्यू का करीब एक-तिहाई हिस्सा है, उसमें 3.9% की बढ़त दर्ज की गई। वहीं, कम्युनिकेशंस सेगमेंट ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 9.9% की ग्रोथ दिखाई।


AI डील्स और बड़े ऑर्डर

इंफोसिस ने 2025 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कई अहम डील्स जीतीं। इनमें सॉफ्टवेयर दिग्गज Adobe और जर्मनी की बहुराष्ट्रीय कंपनी Siemens AG के साथ की गई डील्स शामिल हैं।

इसके अलावा 3 करोड़ डॉलर से अधिक की बड़ी डील्स की कुल वैल्यू, दिसंबर तिमाही में 4.8 अरब डॉलर रहा, जो पिछली तिमाही के 3.1 अरब डॉलर और एक साल पहले की समान तिमाही के 2.5 अरब डॉलर से काफी ज्यादा है। इसी तिमाही में इंफोसिस को यूके की नेशनल हेल्थ सर्विस से 1.6 अरब डॉलर की बड़ी डील भी मिली।

मुनाफा घटा, लेकिन रेवेन्यू में बढ़त

मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर–दिसंबर तिमाही में इंफोसिस का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 2.2% घटकर 6,654 करोड़ रुपये रहा। इसमें नवंबर 2025 में लागू हुए नए लेबर कोड्स के कारण 1,289 करोड़ रुपये का एकमुश्त (वन-टाइम) असर भी शामिल है।

हालांकि, रेवेन्यू के मोर्चे पर कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया। भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विस प्रोवाइडर इंफोसिस का रेवेन्यू सालाना आधार पर 8.9% बढ़कर 45,479 करोड़ रुपये हो गया।

यह भी पढ़ें- Infosys Q3 Results: शुद्ध मुनाफा 2.2% घटकर ₹6654 करोड़ रहा, उम्मीदों से कमजोर रहे आंकड़े

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।