Get App

RailTel share price: बुलेट की रफ्तार से दौड़ा ये सरकारी कंपनी का शेयर, RVNL से मिले ऑर्डर के बाद आई 14% की तेजी

RailTel share price: रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के शेयर में बुधवार, 15 अप्रैल को करीब 14 फीसदी की उछाल देखने को मिला। स्टॉक में आज स्टॉक आई तेजी जुलाई 2024 के बाद आई एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है

Sujata Yadavअपडेटेड Apr 15, 2026 पर 11:24 AM
RailTel share price: बुलेट की रफ्तार से दौड़ा ये सरकारी कंपनी का शेयर, RVNL से मिले ऑर्डर के बाद आई 14% की तेजी
रेलटेल ने कहा कि कंपनी को अपनी साथी कंपनी रेल विकास निगम (RVNL) लिमिटेड से ₹565 करोड़ के दो लेटर ऑफ़ अवॉर्ड्स मिले हैं।

RailTel share price: सरकारी रेलवे कंपनी रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (RailTel Corporation of India) के शेयर में बुधवार, 15 अप्रैल को करीब 14 फीसदी की उछाल देखने को मिला। स्टॉक में आज स्टॉक आई तेजी जुलाई 2024 के बाद आई एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। कंपनी के शेयर में यह बढ़त तब आई जब कंपनी को कुल ₹608.51 करोड़ के तीन ऑर्डर मिले।

मिले 3 बड़े ऑर्डर

एक्सचेंज को दी गई जानकारी में, रेलटेल ने कहा कि कंपनी को अपनी साथी कंपनी रेल विकास निगम (RVNL) लिमिटेड से ₹565 करोड़ के दो लेटर ऑफ़ अवॉर्ड्स मिले हैं। इसके अलावा, RailTel को उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड से रिक्रूटमेंट एग्जाम के दौरान सिक्योरिटी से जुड़ी एक्स्ट्रा सर्विस देने के लिए ₹43.96 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है।

दोनों प्रोजेक्ट्स के 12 अप्रैल, 2028 तक पूरे होने की उम्मीद है। हालांकि, एक और अपडेट में, नवोदय विद्यालय समिति ने ज़रूरी एडमिनिस्ट्रेटिव दिक्कतों की वजह से ₹17.12 करोड़ का वर्क ऑर्डर वापस ले लिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें