क्या RVNL और IRCON का होगा मर्जर? खबर आते ही रेलवे PSU शेयरों में तूफानी तेजी, 11% तक चढ़े भाव

Railway PSU Stocks: रेलवे सेक्टर से जुड़े सरकारी कंपनियों के शेयरों में आज 6 मार्च को जोरदार तेजी देखने को मिली। रिपोर्टों के मुताबिक, रेल मंत्रालय ने IRCON इंटरनेशनल को रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के साथ मर्ज करने का औपचारिक प्रस्ताव आगे बढ़ाया है। इस खबर के बाद रेलवे पीएसयू शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली

अपडेटेड Mar 06, 2026 पर 2:04 PM
Story continues below Advertisement
Railway PSU Stocks: IRCON इंटरनेशनल के शेयर लगभग 11% चढ़कर 148.35 रुपये पर कारोबार कर रहे थे

Railway PSU Stocks: रेलवे सेक्टर से जुड़े सरकारी कंपनियों के शेयरों में आज 6 मार्च को जोरदार तेजी देखने को मिली। रिपोर्टों के मुताबिक, रेल मंत्रालय ने IRCON इंटरनेशनल को रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के साथ मर्ज करने का औपचारिक प्रस्ताव आगे बढ़ाया है। इस खबर के बाद रेलवे पीएसयू शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली और कई शेयरों के भाव 11 प्रतिशत तक उछल गए।

दोपहर करीब 12:30 बजे IRCON इंटरनेशनल का शेयर लगभग 11 प्रतिशत चढ़कर 148.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं RVNL का शेयर करीब 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 288.3 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

बाकी रेलवे शेयरों में भी तेजी

इस खबर का असर पूरे रेलवे सेक्टर के शेयरों पर देखने को मिला। रेलटेल के शेयर करीब 4.2 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहे थे। वहीं RITES में लगभग 3.5 प्रतिशत की तेजी देखी गई। इसके अलावा IRFC के शेयर भी करीब 1.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।


क्या करती हैं दोनों कंपनियां?

IRCON इंटरनेशनल एक इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जो मुख्य रूप से ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाओं में महारत रखती है। कंपनी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत नेटवर्क है और यह साउथ-ईस्ट एशिया और मिडिल स्टे समेत 31 देशों में 900 से अधिक परियोजनाएं पूरी कर चुकी है। यह एक नवरत्न सरकारी कंपनी है।

वहीं रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) भारतीय रेलवे परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए रेल मंत्रालय की प्रमुख कार्यान्वयन एजेंसी है। देश में रेलवे विद्युतीकरण के 25 प्रतिशत से अधिक कार्यों के लिए RVNL जिम्मेदार रही है। यह भी एक नवरत्न सरकारी कंपनी है।

यह भी पढ़ें- Stocks to BUY: इन 2 इंफ्रा शेयरों में मिल सकता है 70% तक रिटर्न, जानें CLSA ने क्यों लगाया दांव?

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।