Get App

Railway Stocks: रेलवे स्टॉक्स में फिर आई बपंर तेजी, 17% तक उछला भाव, दांव लगाने पर फंस तो नहीं जाएगा पैसा?

Railway Stocks: जुलाई से अक्टूबर, करीब 4 महीनों की पिटाई के बाद रेलवे सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयर एक बार फिर से ट्रैक पर वापस आ गए हैं। पिछले एक महीने के दौरान इनमें अच्छी खासी तेजी देखने को मिली है। लेकिन क्या इन सब वजहों से इन स्टॉक्स पर दोबारा भरोसा जताया जाना चाहिए, या फिर इनमें धोखा मिलने का चांस है?

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 12, 2024 पर 6:13 PM
Railway Stocks: रेलवे स्टॉक्स में फिर आई बपंर तेजी, 17% तक उछला भाव, दांव लगाने पर फंस तो नहीं जाएगा पैसा?
Railway Stocks: पिछले एक महीने में रेलवे स्टॉक्स 10 से 17 फीसदी तक ऊपर गए हैं

Railway Stocks: जुलाई से अक्टूबर, करीब 4 महीनों की पिटाई के बाद रेलवे सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयर एक बार फिर से ट्रैक पर वापस आ गए हैं। पिछले एक महीने के दौरान इनमें अच्छी खासी तेजी देखने को मिली है। मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो इस तेजी के पीछे कई वजहें हैं। मसलन, लंबे करेक्शन के बाद इनका वैल्यूएशन सस्ता हुआ है। आगामी बजट में कई नए ऐलानों की उम्मीद की जा रही है। इसके अलावा चुनाव खत्म होने के बाद रेलवे से जुड़े ठेकों में एक बार फिर से तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन क्या इन सब वजहों से इन स्टॉक्स पर दोबारा भरोसा जताया जाना चाहिए, या फिर इनमें धोखा मिलने का चांस है?

पिछले एक महीने में रेलवे स्टॉक्स 10 से 17 फीसदी तक ऊपर गए हैं। IRFC के शेयर में 12 फीसदी की तेजी आई है। जूपिटर वैगंस 17 फीसदी ऊपर गया है। रेलटेल कॉरपोरेशन के शेयर में 14 फीसदी तेजी आई है। वहीं टेक्समैको रेल 10 पर्सेंट जबकि टीटागढ़ रेलसिस्टम्स 11 फीसदी ऊपर गया।

मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका ने बताया कि कई सारी वजहों के चलते रेलवे स्टॉक्स एक फिर से फोकस में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि, "मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक सरकारी खर्च कमजोर रहा है, इसलिए बाजार को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में इसमें तेजी आएगी। कई सारे रेलवे कॉन्ट्रैक्ट्स हाल में देखने को भी मिले हैं।"

सरकारी खर्च बढ़ने की उम्मीदें इसलिए भी बढ़ी हैं क्योंकि नवंबर महीने के अंत में यूनियन कैबिनेट ने करीब 7,927 करोड़ रुपये के तीन रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी थी। ये तीनों प्रोजेक्ट्स पीएम-गति शक्ति प्लान के मुताबिक है। इसके अलावा अब आम बजट पेश होने में बस एक-डेढ़ महीने का समय बचा है। निवेशको ये उम्मीद जता रहे है कि सरकार इस बजट में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए कुछ बड़े ऐलान कर सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें