Railway Stocks: शेयर बाजार में बुधवार 1 अप्रैल को रेलवे सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग और रेलटेल कॉरपोरेशन के शेयर कारोबार के दौरान 9% तक उछले। यह तेजी इन दोनों कंपनियों को हाल ही में बड़े ऑर्डर के बाद आई, जिसने निवेशकों का भरोसा मजबूत किया।
1. टेक्समैको रेल (Texmaco Rail)
टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। सुबह 9:21 बजे के आसपास कंपनी का शेयर बीएसई पर 9.20% की तेजी के साथ ₹86.05 पर ट्रेड करता दिखा। यह उछाल कंपनी को JSW ग्रुप से मिले ₹357.11 करोड़ के बड़े ऑर्डर के बाद आया।
इसके अलावा, कंपनी ने हाल ही में अपने कर्मचारियों के लिए “टेक्समैको लॉन्ग-टर्म इनसेंटिव प्लान (LTIP)” को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत कंपनी अधिकतम 24 लाख इक्विटी शेयर विकल्प के रूप में जारी कर सकती है, जो कर्मचारियों को लंबे समय तक कंपनी से जोड़ने का प्रयास है। हालांकि, कंपनी का शेयर पिछले 9 महीनों में करीब 55% गिर चुका है, लेकिन इस नए ऑर्डर ने निवेशकों में फिर से उत्साह पैदा किया है।
2. रेलटेल कॉरपोरेशन (RailTel Corporation)
रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में भी बुधवार को करीब 5% तक की तेजी देखने को मिली। सुबह 9:17 बजे के आसपास कंपनी का शेयर 258.20 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 5% अधिक था। कंपनी को झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल से ₹29.69 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है।
इस प्रोजेक्ट के तहत RailTel को इंग्लिश लैंग्वेज ट्रेनिंग और लैंग्वेज लैब्स लगाने का काम दिया गया है। यह प्रोजेक्ट अप्रैल 2029 तक पूरा किया जाएगा, जिससे कंपनी को लंबे समय तक स्थिर राजस्व मिलने की संभावना है। हालांकि, कंपनी का शेयर अभी भी अपने 52-वीक हाई से करीब 48% नीचे ट्रेड कर रहा है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।