Stocks to Watch: सरकारी रेल कंपनी को मिला ₹181 करोड़ का ऑर्डर, सोमवार को शेयर पर रहेगी नजर

Stocks to Watch: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को 181 करोड़ रुपये का एक नया ऑर्डर मिली है। कंपनी ने शुक्रवार 21 नवंबर को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी। सरकारी स्वामित्व वाली इस कंपनी ने बताया कि वह नॉर्दर्न रेलवे के एक बड़े प्रोजेक्ट में एल-1 बिडर के रूप में उभरी है।

अपडेटेड Nov 21, 2025 पर 7:23 PM
Story continues below Advertisement
Stocks to Watch: इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 26.6 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

Stocks to Watch: रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को 181 करोड़ रुपये का एक नया ऑर्डर मिली है। कंपनी ने शुक्रवार 21 नवंबर को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी। सरकारी स्वामित्व वाली इस कंपनी ने बताया कि वह नॉर्दर्न रेलवे के एक बड़े प्रोजेक्ट में एल-1 बिडर के रूप में उभरी है। यह ठेका 2x25 kV ट्रैक्शन सिस्टम के तहत ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) मॉडिफिकेशन और फीडर वायर कार्य के डिजाइन, सप्लाई, एरेक्शन, टेस्टिंग और कमीशनिंग से जुड़ा है।

यह प्रोजेक्ट यूपी के लखनऊ मंडल में UTR-MWP सेक्शन के 184 RKM/368 TKM क्षेत्र में क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। RVNL ने कहा कि यह प्रोजेक्ट सामान्य कारोबारी गतिविधियों के तहत 24 महीनों में पूरा किया जाएगा। इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू 180.77 करोड़ रुपये है, जिसमें सभी लागू कर शामिल हैं। कंपनी ने साथ ही स्पष्ट किया कि इस प्रोजेक्ट में किसी भी प्रमोटर समूह की रुचि नहीं है और यह किसी संबंधित पक्ष लेनदेन की श्रेणी में नहीं आता।

दूसरी तिमाही के नतीजों का असर

RVNL ने सितंबर तिमाही के अपने वित्तीय नतीजों में मुनाफे में गिरावट दर्ज की है। कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 19.7% गिरकर ₹230.3 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹286.9 करोड़ था। हालांकि, संचालन से राजस्व 5.5% बढ़कर ₹5,123 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹4,855 करोड़ था।


EBITDA 20.3% गिरकर ₹216.9 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह ₹272 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी घटकर 4.2% रह गया, जो पिछले साल 5.6% था। बढ़ती लागत और परिचालन दबाव की वजह से कंपनी की लाभप्रदता प्रभावित हुई है। हालांकि, यह प्रदर्शन जून 2025 तिमाही की तुलना में बेहतर है, जब EBITDA मार्जिन सिर्फ 1.4% था।

शेयर का हाल

RVNL के शेयर शुक्रवार को BSE पर ₹314.05 के स्तर पर बंद हुए, जो 1.58% या ₹5.05 की गिरावट दिखाता है। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 26.6 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

यह भी पढ़ें- Stock Split: 5 टुकड़ों में बंट जाएगा कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर, बोर्ड ने दी मंजूरी

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।