Get App

बैक टू बैक ऑर्डर्स ने बढ़ाई RailTel में खरीदारी, शेयर पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Railways Stocks: टेलीकॉम इंफ्रा मुहैया कराने वाली दिग्गज पीएसयू रेलटेल को इस हफ्ते कई तगड़े ऑर्डर मिले। इसका असर आज शेयरों पर भी दिखा और यह 18 फीसदी से अधिक उछलकर इंट्रा-डे में रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (RailTel Corporation of India) को जो ऑर्डर मिले हैं, वे काफी तगड़े हैं और इसके चलते शेयरों को खरीदने की होड़ मच गई

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 29, 2023 पर 10:29 PM
बैक टू बैक ऑर्डर्स ने बढ़ाई RailTel में खरीदारी, शेयर पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर
RailTel इस साल 28 मार्च 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 96.20 रुपये पर था। इस लेवल से 9 महीने में यह करीब 262 फीसदी उछलकर आज 29 दिसंबर 2023 को 348 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

Railways Stocks: टेलीकॉम इंफ्रा मुहैया कराने वाली दिग्गज पीएसयू रेलटेल को इस हफ्ते कई तगड़े ऑर्डर मिले। इसका असर आज शेयरों पर भी दिखा और यह 18 फीसदी से अधिक उछलकर इंट्रा-डे में रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (RailTel Corporation of India) को जो ऑर्डर मिले हैं, वे काफी तगड़े हैं और इसके चलते शेयरों को खरीदने की होड़ मच गई। आज BSE पर यह 15.10 फीसदी की बढ़त के साथ 338 रुपये के भाव (RailTel Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 348 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया था।

कौन-कौन से ऑर्डर मिले हैं RailTel को

बुधवार 27 दिसंबर को रेलटेल ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी थी कि इसे बिहार एडुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल से वर्क ऑर्डर मिला है और अगले दिन फिर इसे दक्षिण मध्य रेलवे से एक और ऑर्डर मिला। बिहार एडुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल से इसे 76.19 करोड़ रुपये (जीएसटी शामिल) का ऑर्डर मिला है और इसके तहत रेलटेल कक्षा एक से कक्षा 3 तक के लिए टीचिंग लर्निंग मैटेरियल की सप्लाई करेगी। यह ऑर्डर तीन महीने में पूरा करना है। गुरुवार को इसे साउथ सेंट्रल रेलवे से 120.45 करोड़ रुपये (जीएसटी शामिल) का वर्क ऑर्डर मिला है। इसके तहत यह गुंटकाल डिविजन के येरमरस-नलवर सेक्शन में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम के प्रावधानों के लिए व्यापक सिग्नलिंग और टेलीकॉम का काम करेगी। यह ऑर्डर 720 दिनों में पूरा करना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें