Rajputana IPO Listing: कबाड़ से मेटल बिलेट्स बनाने वाली राजपूताना इंडस्ट्रीज (Rajputana Industries) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 376 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 38 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 72.20 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 90 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Rajputana Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 75.80 रुपये (Rajputana Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 99.47 फीसदी मुनाफे में हैं।
