Rakesh Jhunjhunwala : राकेश झुनझुनवाला की निवेश Concord Biotech ने बाजार में आईपीओ के जरिए पूंजी जुटाने के लिए सेबी में अपनी अर्जी दाखिल कर दी है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा। इस ऑफर फॉर सेल के तहत 2.93 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। इस ऑफर फॉर सेल में कंपनी के प्रमोटर Helix Investment Holdings Pte Ltd की तरफ से अपनी पूरी 20 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री की जाएगी।
