'बिग बुल' के नाम से मशहूर रहे दिग्गज दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के पंसदीदा शेयरों में से एक 'करुण वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank)' था। यह उन कुछ शुरुआती कंपनियों में एक है, जिसमें झुनझुनवाला ने हिस्सेदारी खरीदी थी। करुण वैश्य बैंक के शेयरों में पिछले 2 दिनों से लगातार तेजी देखी जा रही है। यह तेजी इस खबर के बाद आई है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने देश के सबसे बड़े म्यूचुअल फंड, SBI MF को इस बैंक में 9.99 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। एनालिस्ट्स का कहना है SBI म्यूचुअल फंड्स के हिस्सेदारी खरीदने के अलावा बैंक की मजबूत वित्तीय सेहत और आकर्षक वैल्यूएशन को देखते हुए आगे इस शेयर की री-रेटिंग देखने को मिल सकती है।
