Get App

राकेश झुनझुनवाला ने Jubilant Pharmova में 25 लाख रुपए के शेयर खरीदे, स्टॉक्स में आई रौनक

Jubilant Pharmova Stock Price: राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा ने भी स्टेक लिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2021 पर 3:54 PM
राकेश झुनझुनवाला ने Jubilant Pharmova में 25 लाख रुपए के शेयर खरीदे, स्टॉक्स में आई रौनक

Jubilant Pharmova Stock Price: आज 26 अगस्त को इस कंपनी के शेयरों में 3 फीसदी की तेजी आई। इससे एक दिन पहले 25 अगस्त को जाने-माने इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने Jubilant Pharmova में हिस्सेदारी ली थी।

राकेश झुनझुनवाला ने Jubilant Pharmova में 594.35 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 25 लाख शेयर खरीदे हैं। जबकि उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने इसी भाव पर 20 लाख रुपए के शेयर खरीदे हैं। जबकि राकेश झुनझुनवाला की कंपनी रेयर एंटरप्राइज ने भी इसी भाव पर 40.25 लाख शेयर खरीदे हैं। शेयरों की ये खरीदारी ब्लॉकडील में हुई है।

राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने कुल मिलाकर 4.75 लाख शेयर खरीदे हैं। यह Jubilant Pharmova में करीब 0.29 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।

जून 2021 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, Jubilant Pharmova में 6.29 फीसदी हिस्सेदारी थी। Jubilant Pharmova के शेयरों ने आज अपना इंट्राडे हाई 639.45 रुपए का लेवल टच किया। जबकि इस बीच वह 620 रुपए का लो भी छू चुका है। आज सुबह 10.36 पर Jubilant Pharmova के शेयर 2.49 फीसदी ऊपर 626.45 रुपए पर
ट्रेड कर रहे थे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें