Rama Steel Tubes share: राम स्टील ट्यूब्स लिमिटेड (RSTL) ने अपनी फाइनेंशियल स्ट्रेटेजी में एक अहम उपलब्धि की घोषणा की है। कंपनी ने पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी लेपाक्षी ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड के टोटल बैंक लोन में कमी की घोषणा की है। इसे कंपनी की फाइनेंशियल स्टेबिलिटी और ग्रोथ की दिशा में अहम माना जा रहा है। बता दें कि पिछले कुछ समय में रामा स्टील ट्यूब्स के शेयरों में दमदार रैली देखी गई है। पिछले एक महीने में स्टॉक 32 फीसदी भाग चुका है। कंपनी के शेयर आज BSE पर 14.89 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं।
