Ramdevbaba Solvent IPO Listing: 31% प्रीमियम पर एंट्री के बाद अपर सर्किट, तेल कंपनी ने कर दिया मालामाल

Ramdevbaba Solvent IPO Listing: चावल की भूसी से तेल बनाकर बेचने वाली रामदेवबाबा सॉल्वेंट मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल, मैरिको और एम्पायर स्पाइसेस एंड फूड्स जैसी एफएमसीजी कंपनियों को यह इस तेल की सप्लाई करती है। इसके तेल की बिक्री तुलसी और सेहत ब्रांड के जरिए होती है। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 126 गुना से अधिक बोली मिली थी। अब शेयर आज NSE SME पर लिस्ट हुए हैं

अपडेटेड Apr 23, 2024 पर 4:14 PM
Ramdevbaba Solvent IPO Listing: रामदेवबाबा सॉल्वेंट का ₹50.27 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15-18 अप्रैल तक खुला था। आज इसके शेयरों की NSE SME पर लिस्टिंग हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Ramdevbaba Solvent IPO Listing: चावल की भूसी से तेल बनाने वाली रामदेवबाबा सॉल्वेंट (Ramdevbaba Solvent) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 126 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 85 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 112.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 31.76 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Ramdevbaba Solvent Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 117.60 रुपये (Ramdevbaba Solvent Share Price)  के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ है यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 38.35 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Ramdevbaba Solvent IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

    रामदेवबाबा सॉल्वेंट का ₹50.27 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15-18 अप्रैल तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 126.21 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 65.95 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 314.46 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 79.96 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 59,13,600 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी नया मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी सेटअप करने, कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।


    Ramdevbaba Solvent के बारे में

    चावल की भूसी से तेल बनाकर बेचने वाली रामदेवबाबा सॉल्वेंट वर्ष 2008 में बनी थी। यह मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल, मैरिको और एम्पायर स्पाइसेस एंड फूड्स जैसी एफएमसीजी कंपनियों को यह इस तेल की सप्लाई करती है। इसके तेल की बिक्री तुलसी और सेहत ब्रांड के जरिए होती है। इसके अलावा महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में पशुओं, पोल्ट्री और मछलियों के खाने के रूप में यह डी-ऑयल्ड राइस ब्रान बनाकर सप्लाई करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है।

    वित्त वर्ष 2021 में इसे 6.17 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 6.59 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में 13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 28 फीसदी से अधिक चक्रवृद्धि दर (CAGR) से उछलकर वित्त वर्ष 704.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2023 में इसे 8.29 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 465.70 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

    Birdy's IPO Listing: केक-पेस्ट्री कंपनी की लिस्टिंग पर भारी उलटफेर, प्रीमियिम एंट्री के बाद टूटे शेयर, फिर अपर सर्किट

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।