Get App

Rategain Travel Technologies में ब्लॉक डील के जरिए ₹161 करोड़ के शेयरों की खरीद-बिक्री, कीमत 4% चढ़ी

Rategain Travel Technologies Share Price: बीएसई पर सुबह रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलोजिज का शेयर बढ़त के साथ 770 रुपये पर खुला। कंपनी का जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 48.03 प्रतिशत बढ़कर 50.02 करोड़ रुपये हो गया। पिछले एक साल में रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलोजिज का शेयर 83 प्रतिशत चढ़ा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 20, 2024 पर 4:21 PM
Rategain Travel Technologies में ब्लॉक डील के जरिए ₹161 करोड़ के शेयरों की खरीद-बिक्री, कीमत 4% चढ़ी
मार्च 2024 तिमाही में Rategain Travel Technologies का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 39.84 प्रतिश्ता बढ़कर 255.81 करोड़ रुपये हो गया।

Rategain Travel Technologies Share Price: 20 जून को SaaS (Software as a Service) कंपनी रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलोजिज में ब्लॉक डील के जरिए 161 करोड़ रुपये मूल्य के करीब 21.6 लाख शेयरों की खरीद-बिक्री हुई। सौदा 745 रुपये प्रति शेयर के भाव पर किया गया। डील के बायर और सेलर के बारे में डिटेल सामने नहीं आई हैं लेकिन सीएनबीसी-आवाज को सोर्सेज से जानकारी मिली थी कि अवतार होल्डिंग्स ब्लॉक डील के जरिए 744.7 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर कंपनी में 1.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच सकती है।

बीएसई पर सुबह रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलोजिज का शेयर बढ़त के साथ 770 रुपये पर खुला। इसके बाद यह पिछले बंद भाव से 8 प्रतिशत तक चढ़ा और 813 रुपये के हाई तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 4 प्रतिशत मजबूत होकर 781.45 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 9200 करोड़ रुपये है। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 902.50 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 601.70 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है।

एक साल में 90% हुआ मजबूत

पिछले एक साल में रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलोजिज का शेयर 90 प्रतिशत चढ़ा है। मार्च 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 51.25 प्रतिशत हिस्सेदारी और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 48.69 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 921.10 रुपये और निचला स्तर 392.65 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें