रेमंड रियल्टी लिमिटेड (RRL) के शेयर में 10 अगस्त को 12.7 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 602.10 रुपये के लो तक गया। बाद में 12 प्रतिशत गिरावट के साथ 606.55 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने शुक्रवार, 7 अगस्त को अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। उन पर बाजार आज प्रतिक्रिया दे रहा है। कंपनी का मुनाफा घटने से शेयर में बिकवाली का दबाव है। रेमंड रियल्टी का जून 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 19 प्रतिशत घटकर 13.43 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले मुनाफा 16.50 करोड़ रुपये था।
