Rays of Belief Shares: आईपीओ को धमाकेदार रिस्पांस के बाद रेज ऑफ बिलीफ में पैसे लगाने वाले निवेशकों को तगड़े लिस्टिंग गेन की भी उम्मीद थी लेकिन यह फुस्स साबित हुआ। पहले दिन आईपीओ निवेशक फायदे में नहीं पहुंच पाए लेकिन इस गिरावट का फायदा चार निवेशकों ने उठाया और 5% से अधिक इक्विटी होल्डिंग के बराबर शेयर खरीद लिए। हालांकि आज फिर कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में शेयर लुढ़क गए और टूटकर यह लोअर सर्किट पर आ गया। इसके बावजूद लिस्टिंग के दिन हुई बल्क खरीदारी ने आज ऐसा सपोर्ट किया कि शेयर रॉकेट बन गए और कमजोर मार्केट में भी शेयर ग्रीन हो गए।
