Get App

RBI ने एचडीएफसी बैंक को नया चेयरमैन जल्द नियुक्त करने को कहा

आरबीआई का मानना है कि चेयरमैन की जगह खाली होने से बड़े फैसलों में देरी हो सकती है। चेयरमैन की नियुक्ति के मामले में कुछ सीनियर अधिकारियों और पूर्व बैंकर्स के साथ बातचीत हुई है। लेकिन, अब तक किसी नाम पर सहमति नहीं बनी है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jun 17, 2026 पर 6:34 PM
RBI ने एचडीएफसी बैंक को नया चेयरमैन जल्द नियुक्त करने को कहा
अनुमान है कि जब तक बैंक नॉन-अंतरिम चेयरमैन की नियुक्ति नहीं कर देता है, मिस्त्री अपनी पोजीशन पर बने रह सकते हैं।

अंतरिम चेयरमैन के रूप में केकी मिस्त्री का कार्यकाल खत्म होने से एक दिन पहले आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक के बोर्ड से नॉन-एग्जिक्यूटिव पार्ट-टाइम चैयरमैन की तलाश में तेजी लाने को कहा है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि आरबीआई की मानना है कि चेयरमैन की जगह खाली होने से बड़े फैसलों में देरी हो सकती है।

नए चेयरमैन की नियुक्ति तक मिस्त्री अपने पोजीशन पर बने रह सकते हैं

सूत्र ने बताया, "मिस्री की पोजीशन अंतरिम है और कुछ ऐसे मसले हैं जिनमें फैसले लेने के लिए उनके पास सीमित गुजाइश है। बैंक के लिए एक नॉन-अंतरिम चेयरमैन की नियुक्ति करना जरूरी है।" सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी। अनुमान है कि जब तक बैंक नॉन-अंतरिम चेयरमैन की नियुक्ति नहीं कर देता है, मिस्त्री अपनी पोजीशन पर बने रह सकते हैं। लेकिन, इस बारे में आरबीआई से औपचारिक कम्युनिकेशन का इंतजार है।

आरबीआई नए चेयरमैन की नियुक्ति के बारे में जानने के लिए बैंक के संपर्क में रहा है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें