Stock Market Strategy: डिविडेंड पर RBI बोर्ड की बैठक बाजार के लिए होगी अहम, बैंक निफ्टी में इस समय ट्रेड करना नामुमकिन- अनुज सिंघल

Stock Market Strategy: अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में इस समय रैली में बिकवाली की ट्रेड है। जब तक FIIs ऐसे बेचते रहेंगे, ट्रेंड खराब है। कल हमने जरूर 20 DEMA को बचाया, लेकिन भरोसा नहीं है। कोई भी रैली टिक नहीं पा रही है। निफ्टी जब तक 2-3 दिन डे हाई पर बंद नहीं होता, लॉन्ग लेकर नहीं जाएं

अपडेटेड May 23, 2025 पर 9:50 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी में भी कल का निचला स्तर ठीक 20 DEMA था। पहला सपोर्ट 54,550-54,600 (कल का निचला स्तर, 20 DEMA) पर था।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल बाजार ने 20 DEMA पर pause लिया या halt? इसका मतलब है कि निफ्टी यहां से 1000 अंक ऊपर या नीचे जा सकता है। इस समय बाजार का टेक्सचर काफी खराब है। FIIs ने बाजार का मूड फिर से खराब किया । डॉलर-रुपये का चार्ट कल चिल्लाकर डाटा बता रहा था। कल FIIs ने कैश और फ्यूचर्स मिलाकर 11,675 करोड़ बेचा। कल कैश में 5,045 Cr, इंडेक्स फ्यूचर्स में `3,169 Cr और स्टॉक फ्यूचर्स में `3,461 Cr की बिकवाली की। दिक्कत ये है कि अचानक बड़े शेयरों ने गिरना शुरू किया है।

बाजार: आज के संकेत

आज का सबसे बड़ा संकेत: डिविडेंड पर RBI बोर्ड की बैठक होगी पिछले साल RBI ने 2.1 लाख करोड़ रुपये डिविडेंड दिया था जिससे बड़ी रैली हुई बजट में 2.56 लाख करोड़ रुपये RBI डिविडेंड अनुमान था। अगर डिविडेंड इससे कहीं बड़ा निकला तो बड़ा पॉजिटिव होगा। कुछ रिपोर्ट्स तो 3-3.5 लाख करोड़ रुपये डिविडेंड की बात भी कर रही हैं। बाजार में सबसे बड़ी उम्मीद सरकारी खर्च में बढ़त की है । पिछले साल बाजार की दिक्कत सरकारी खर्च की कमी थी, लेकिन ये तो आज बाजार बंद होने के बाद आएगा। इसलिए आज बाजार ग्लोबल संकेत, नतीजों और फ्लो पर फोकस करेगा। आज ट्रैक करने के लिए सबसे अहम नतीजा अशोक लेलैंड का होगा। इसके अलावा डॉलर-रुपये पर भी नजर रखें। डॉलर इंडेक्स नीचे है लेकिन रुपए का गिरना खराब है। बड़ा सवाल यही है कि अचानक ये FIIs ने बिकवाली क्यों शुरू की सब कुछ ठीक चल रहा था, फिर सेंटिमेंट में बदलाव क्यों आया?


बाजार: अब क्या रणनीति बनाएं?

बाजार में इस समय रैली में बिकवाली की ट्रेड है। जब तक FIIs ऐसे बेचते रहेंगे, ट्रेंड खराब है। कल हमने जरूर 20 DEMA को बचाया, लेकिन भरोसा नहीं है। कोई भी रैली टिक नहीं पा रही है। निफ्टी जब तक 2-3 दिन डे हाई पर बंद नहीं होता, लॉन्ग लेकर नहीं जाएं। कुछ दिन आपको सिर्फ और सिर्फ इंट्राडे रहना होगा। बाजार दिन में आपको 2 ट्रेड दे रहा है। रैली के फेल होने का इंतजार करके शॉर्ट करने में बड़ा पैसा बन रहा है। अगर 24,462 का निचला स्तर टूटा तो 24,050 का रास्ता खुलेगा (20 DEMA)। अगर 24,750 पार हुआ तो 24,950 का रास्ता खुलेगा, लेकिन एक बात सच है, breadth इतनी खराब नहीं है। मिडकैप और स्मॉलकैप में अभी भी शानदार मौके हैं। डिफेंस शेयरों ने जबर्दस्त पैसा बनाकर दिया है। Themes पकड़िए और बने रहिए, चाहें तो हेज करें या फिर कुछ दिन कहीं घूम आएं, बारिश शुरू हो चुकी है।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 24,450-24,500 (20 DEMA, कल का निचला स्तर) पर है। इसके बाद सपोर्ट 24,050-24,150 (200 DMA) पर है। पहला रजिस्टेंस 24,700-24,750 (कल का हाई) पर और बड़ा रजिस्टेंस 24,850-24,950 (हाल का हाई) पर है। बाजार में अभी रैली में बिकवाली की बड़ी ट्रेड है। 20 DEMA के पास गिरावट में खरीदारी की छोटी ट्रेड है। 20 DEMA जोरदार तरीके से टूटा तो बड़ी गिरावट का डर है। पहले से सोची हुई ट्रेड नहीं चलेगी, स्क्रीन देखिए और ट्रेड करिए।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी में भी कल का निचला स्तर ठीक 20 DEMA था। पहला सपोर्ट 54,550-54,600 (कल का निचला स्तर, 20 DEMA) पर था। इसके बाद सपोर्ट 54,300-54,400 (ऑप्शंस बेस्ड) पर है। पहला रजिस्टेंस 55,050-55,200 पर है। बड़ा रजिस्टेंस 55,400-55,500 पर है। बैंक निफ्टी में इस समय ट्रेड करना नामुमकिन है। बैंक निफ्टी में 600-800 प्वाइंट्स के स्विंग आ रहे हैं।

Nifty Strategy for Today: 24468-24542 से 24659-24721 की रेंज को करें ट्रेड, बैंक निफ्टी में इन लेवल्स पर बनेगा मुनाफा

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।