RBI ने बैंकों के लिए एलसीआर का नया नियम क्यों लागू किया है, इसका बैंकों पर कितना असर पड़ेगा?

RBI का मानना है कि इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग जैसी नई सुविधाओं की वजह से बैंकों में जमा पैसे को लेकर रिस्क है। सिर्फ एक क्लिक के इस्तेमाल से यह पैसा बैंकों से निकल सकता है। ऐसे में बैकों के लिए अचानक बड़ी दिक्कत पैदा हो सकती है

अपडेटेड Jul 29, 2024 पर 11:12 AM
Story continues below Advertisement
पहले स्थिति ऐसी नहीं थी, जब बैंकों में जमा पैसे को निकालने में काफी समय लग जाता था। ग्राहको को पहले बैंक के ब्रांच जाना पड़ता था, फॉर्म भरना पड़ता था। उसके बाद पैसा निकलता था।

आरबीआई ने पिछले हफ्ते लिक्विडिटी कवरेज रेशियो (एलसीआर) पर बैंकों के लिए एक ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी की। इसमें उन्हें डिपॉजिट पर बफर के रूप में ज्यादा लिक्विड सिक्योरिटीज अलग रखने को कहा गया है। इससे डिपॉजिटर्स के अचानक बैकों से अपना पैसा निकालने पर बैंकों को स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी। ये नियम 1 अप्रैल, 2025 से लागू होंगे। आइए इस बारे में विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं।

आरबीआई ने नियम में बदलाव क्यों किया?

आसान शब्दों में कहा जाए तो आरबीआई (RBI) तेज रफ्तार वाली टेक्नोलॉजी (मोबाइल, इंटरनेट बैंकिंग) को लेकर थोड़ा चिंतित है। ग्राहक सिर्फ एक क्लिक से बैंकों में जमा अपना काफी ज्यादा पैसा निकाल सकते हैं। पहले स्थिति ऐसी नहीं थी, जब बैंकों में जमा पैसे को निकालने में काफी समय लग जाता था। ग्राहको को पहले बैंक के ब्रांच जाना पड़ता था, फॉर्म भरना पड़ता था। उसके बाद पैसा निकलता था।

RBI ने खुद माना है कि हाल के सालों में बैंकिंग में बड़ा बदलाव आया है। उसने कहा है, "टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ने से तुरंत पैसा ट्रांसफर करना और निकालना बहुत आसान हो गया है, लेकिन इससे रिस्क बढ़ गया है। इसके निपटने के लिए मैनेजमेंट के लिहाज से सक्रियता जरूरी है।" यही वजह है कि केंद्रीय बैंक ने एलसीआर फ्रेमवर्क में बदलाव किया है। इससे लिक्विडिटी के मामले में बैंकों की क्षमता बढ़ेगी।


इसका बैंकों के लिए क्या मतलब है?

आरबीआई ने कहा है कि बैंकों को ऐसे रिटेल डिपॉजिट के लिए अतिरिक्त 5 फीसदी रन-ऑफ फैक्टर अलग करना होगा, जो इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग फैसिलिटी से जुड़े हैं। दूसरे शब्दों में इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग (IMB) फैसिलिटी वाले स्टेबल रिटेल डिपॉजिट्स के लिए 10 फीसदी रन-ऑफ फैक्टर अलग रखना होगा। साथ ही आईएमबी फैसिलिटी वाले कम स्टेबल डिपॉजिट के लिए 15 फीसदी रन-ऑफ फैक्टर रखना होगा।

अगर इस मसले से जुड़े तकनीकी हिस्से को अलग कर दिया जाए तो इसका सीधा मतलब है कि आरबीआई ने बैंकों को ऐसे डिपॉजिट्स को लेकर सतर्क रहने को कहा है जो इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाओं से जुड़े हैं। इसकी वजह यह है कि ऐसे डिपॉजिट को किसी भी समय तुरंत बैंकों से निकाला जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Short Call: विदेशी फंडों की खरीदारी का फायदा उठाने के लिए मुनाफावसूली कर रहे म्यूचुअल फंड्स, जानिए Chalet Hotels, Cyient और अशोक लेलैंड क्यों सुर्खियों में हैं

नई गाइडलाइंस का बैंकों पर कैसे असर पड़ेगा?

दरअसल टेक्नोलॉजी भस्मासुर की तरह है। यह आपको ताकतवर बनाता है लेकिन सही इस्तेमाल नहीं होने पर यह बर्बाद भी कर सकता है। जिस आरबीआई ने पहले बैंकों को टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी आज वह डिपॉजिट के मामले में उसकी टेक्नोलॉजी को लेकर चिंतित है। आरबीआई की नई गाइडलाइंस से बैंकों के लिए मुश्किल बढ़ गई है। बैंक पहले से ही डिपॉजिट बढ़ाने और क्रेडिट-डिपॉजिट के ज्यादा अनुपात से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से बैंकों की क्रेडिट ग्रोथ उनके डिपॉजिट ग्रोथ से ज्यादा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।