Get App

दिसंबर में भी कार लोन-होम लोन सस्ते नहीं होंगे, RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने दिया यह बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

होम लोन और कार लोन के ग्राहकों को दिसंबर में इंटरेस्ट रेट घटने की उम्मीद थी। अक्टूबर की शुरुआत में आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में इंटरेस्ट रेट में कमी नहीं करने का फैसला लिया गया था। लेकिन, एक्सपर्ट्स का कहना था कि दिसंबर की अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में आरबीआई इंटरेस्ट रेट में कमी करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2024 पर 10:03 AM
दिसंबर में भी कार लोन-होम लोन सस्ते नहीं होंगे, RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने दिया यह बड़ा बयान, जानिए क्या कहा
सितंबर में फूड इनफ्लेशन बढ़कर 9.24 फीसदी पर पहुंच गया। अगस्त में यह 5.66 फीसदी था। ऐसा लगता है कि सितंबर में इनफ्लेशन में उछाल का असर इंटरेस्ट रेट में कमी की संभावनाओं पर पड़ा है।

होम लोन और कार लोन सस्ता होने का इंतजार कर रहे लोगों को थोड़ी निराशा हो सकती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 18 अक्टूबर को इंटरेस्ट रेट में कमी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी इंटरेस्ट रेट में कमी करना जल्दबाजी और बहुत-बहुत रिस्की होगा। इससे दिसंबर में रेपो रेट में कमी की उम्मीद नहीं रह गई है। इस महीने की शुरुआत में आरबीआई ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट में कमी नहीं की थी।

दिसंबर में इंटरेस्ट रेट घटने की उम्मीद थी

यह माना जा रहा था कि केंद्रीय बैंक (RBI) दिसंबर में अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में रेपो रेट घटा सकता है। आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) की मीटिंग दिसंबर के पहले हफ्ते में होने वाली है। एमपीसी (MPC) की बैठक हर दो महीने में एक बार होती है। लेकिन, 18 अक्टूबर को केंद्रीय बैंक के गवर्नर के बयान के बाद दिसंबर में इंटरेस्ट रेट (Interest Rate) घटने की उम्मीद नहीं रह गई है।

शक्तिकांत दास ने रेट नहीं घटानी की बताई वजह

सब समाचार

+ और भी पढ़ें