RBI की मॉनेटरी पॉलिसी से इन 9 शेयरों की बढ़ेगी चमक, अभी निवेश करने पर होगी मोटी कमाई

आरबीआई ने 8 अगस्त को मॉनेटरी पॉलिसी पेश की। इसमें केंद्रीय बैंक ने इंटरेस्ट रेट में कमी नहीं की है। उसने कहा है कि अभी उसका फोकस इनफ्लेशन को कंट्रोल करने पर होगा। इसका मतलह है कि रिटेल इनफ्लेशन 4 फीसदी तक आने के बाद ही इंटरेस्ट रेट में कमी की उम्मीद है

अपडेटेड Aug 08, 2024 पर 3:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
RBI ने मॉनेटरी पॉलिसी में कहा है कि अगर इनफ्लेशन को कंट्रोल नहीं किया गया तो यह आगे बड़ी समस्या बन सकता है।

आरबीआई ने 8 अगस्त को इंटरेस्ट रेट नहीं घटाया। इसकी उम्मीद पहले से थी। केंद्रीय बैंक ने इस फाइनेंशियल ईयर में 7.2 फीसदी इकोनॉमिक ग्रोथ के अनुमान को बनाए रखा। इनफ्लेशन के लिए उसने 4.5 फीसदी का अनुमान जताया है। दरअसल, केंद्रीय बैंक इनफ्लेशन और ग्रोथ के बीच संतुलन बनाए रखना चाहता है। वह तेज इकोनॉमिक ग्रोथ को जारी रखने के साथ ही इनफ्लेशन को काबू में लाना चाहता है। उसने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में कहा कि अगर इनफ्लेशन को कंट्रोल नहीं किया गया तो यह आगे बड़ी समस्या बन सकता है।

मनीकंट्रोल ने ऐसे 9 शेयरों की पहचान की है, जिन्हें आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी से फायदा हो सकता है। इन शेयरों के रिटर्न का अंदाजा लगाने के लिए 7 अगस्त के उनके क्लोजिंग प्राइस को लिया गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन स्टॉक्स में अभी निवेश करने पर 3-4 फीसदी में अच्छी कमाई हो सकती है।

आशीष कयाल, सीएमटी, फाउंडर एवं सीईओ-वेव्स स्ट्रेटेजी एडवाइजर्स


Bajaj Finance CMP: 6,637 रुपये

पिछले कई सालों से यह स्टॉक्स क्लासिकल ट्रायंग्ल पैटर्न बना रहा है। इसमें गिरावट का दौर खत्म होता दिख रहा है। 6,740 रुपये के ऊपर बंद होने के बाद यह 7,300 रुपये या इससे ऊपर जा सकता है। गिरावट की स्थिति में इसे 6,200 रुपये पर सपोर्ट उपलब्ध है। इस स्टॉक को 6,200 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है। इकका टारगेट प्राइस पहले 7,300 रुपये और फिर 7,600 रुपये होगा।

Axis Bank CMP: 1,136 रुपये

एक्सिस बैंक का स्टॉक्स काफी अहम पॉजिशन में है। 1,160 रुपये के ऊपर बंद होने पर यह 1,210 रुपये की तरफ बढ़ने की कोशिश करेगा। गिरावट की स्थिति में इसे 1,120 रुपये पर सपोर्ट मिलेगा। इसमें 1,110 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है। इसका टारगेट प्राइस पहले 1,210 रुपये और फिर 1,255 रुपये होगा।

Federal Bank CMP: 192.70 रुपये

फेडरल बैंक का स्टॉक 197 रुपये पर बंद होने के बाद 208 रुपये तक जा सकता है। इसके लिए 187 रुपये पर सपोर्ट उपलब्ध है। इसमें 187 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाकर 208 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की जा सकती है।

जिगर एस पटेल, सीनियर मैनेजर(इक्विटी रिसर्च)-आनंद राठी

Macrotech Developers CMP: 1,215.5 रुपये

मैक्रोटेक के शेयरों में 1,595 रुपये के पीक पर पहुंच जाने के बाद बड़ी गिरावट देखने को मिली है। तब से यह करीब 28 फीसदी गिर चुका है। इस स्टॉक में 1,200-1,220 रुपये की रेंज में खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 1,140 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 1,350 रुपये पर होगा।

ICICI Bank CMP: 1,172 रुपये

इस स्टॉक को अपने पिछले ब्रेकआउट रेंज में सपोर्ट मिला है। इसे 1,165-1,175 रुपये की रेंज में खरीदा जा सकता है। इसका टारगेट प्राइस 1,220 रुपये होगा। स्टॉपलॉस 1,145 रुपये पर लगाना होगा।

DLF CMP:845.65 रुपये

इस स्टॉक में 800 रुपये पर सपोर्ट दिख रहा है। इसे 900 रुपये पर रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा। इसमें इसके अहम मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेडिंग हो रही है। इसे करेंट मार्केट प्राइस पर खरीदा जा सकता है। स्टॉपलॉस 800 रुपये पर लगाना होगा। टारगेट प्राइस 900 रुपये होगा।

Maruti Suzuki India CMP:12,371.50 रुपये

मारुति सुजुकी के शेयरों के लिए 12000 रुपये पर सपोर्ट उपलब्ध है। 13000 रुपये पर इसे रेसिस्टेंस का सामना करना होगा। इसका 45 RSI आगे तेजी की संभावना का संकेत देता है। इसमें इसके सभी अहम एवरेज से ऊपर ट्रेडिंग हो रही है। इसे करेंट प्राइस पर खरीदा जा सकता है। स्टॉपलॉस 12,000 रुपये पर लगाना होगा। इसका टारगेट प्राइस 13,000 रुपये होगा।

प्रवेश गौड़-सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट-स्वस्तिका इनवेस्टमार्ट

Mahindra and Mahindra CMP: 2,680 रुपये

फ्लैग फॉर्मेशन के साथ ब्रेकआउट के बाद यह स्टॉक 3,000 रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। इस लेवल पर इसमें कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली। इसे 2,615 रुपये पर सपोर्ट मिलेगा। इसके बाद इसे 2,500 रुपये पर सपोर्ट मिलेगा। 3,000 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ इसमें निवेश किया जा सकता है। इसमें 2,500 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा।

यह भी पढ़ें: MRF के शेयरों में 5% का उछाल, जानिए नेट प्रॉफिट घटने के बावजूद क्यों भागा स्टॉक 

HDFC Bank CMP: 1,623.5 रुपये

इस स्टॉक ने अपने 50 और 200 डीएमए पर बॉटम बनाया है। इसमें 1,570 रुपये पर सपोर्ट दिख रहा है। 1,700 रुपये पर इसे रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा। इसे पार करने के बाद यह 1,800 रुपये तक जा सकता है। इसमें 1,570 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।