RBI के फैसले के बाद किस सेक्टर में लगाएं पैसा? Nifty की ऐसी रह सकती है चाल

Stock Market Strategy: केंद्रीय बैंक आरबीआई (RBI) ने आज लगातार तीसरी बार रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है। मई 2022 से फरवरी 2023 के बीच लगातार 6 बार बढ़ोतरी के बाद से लगातार तीन बार अप्रैल, जून और अब आज दरें स्थिर रखी गई हैं। जानिए अब किस सेक्टर में निवेश का मौका बन रहा है

अपडेटेड Aug 10, 2023 पर 10:58 PM
Story continues below Advertisement
लिक्विडिटी सख्त होने पर सेंसेक्स-निफ्टी में 5-8 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है।

Stock Market Strategy: केंद्रीय बैंक आरबीआई (RBI) ने आज लगातार तीसरी बार रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है। मई 2022 से फरवरी 2023 के बीच लगातार 6 बार बढ़ोतरी के बाद से लगातार तीन बार अप्रैल, जून और अब आज दरें स्थिर रखी गई हैं। हालांकि महंगाई से राहत मिलने के आसार अभी नहीं दिख रहे हैं। आरबीआई ने वित्त वर्ष 2024 के लिए सीपीआई इंफ्लेशन यानी खुदरा महंगाई के बढ़ने की दर को 5.1 फीसदी से संशोधित कर 5.4 फीसदी कर दिया है। वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थियों, बढ़ती महंगाई दर और खराब मौसम के चलते वैश्विक इकॉनमी को झटका लगा है।

महंगाई दर बढ़ाने के आरबीआई के ऐलान का मार्केट पर आज निगेटिव असर दिख रहा है। मार्केट एक्सपर्ट डॉ रवि सिंह का मानना है कि बढ़ती महंगाई दर के चलते लिक्विडिटी सख्त होती है तो मुनाफावसूली के चलते निफ्टी में आगे तेज गिरावट दिख सकती है।

रेपो रेट पहले की तरह 6.5% पर बरकरार, महंगाई दर 5.4% पर रहने का अनुमान


कैसी रह सकती है Nifty की चाल

डॉ रवि के मुताबिक लिक्विडिटी सख्त होने पर सेंसेक्स-निफ्टी में 5-8 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। अभी इसे 19450 के आस-पास सपोर्ट मिल रहा है। वहीं अपसाइड बात करें तो इसे 19700 के लेवल पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ सकता है। निफ्टी आज 19600 के ऊपर खुला था और इंट्रा-डे में 19500 के नीचे तक आ गया गया और 19624 तक ऊपर पहुंचा था। हालांकि फिलहाल यह 19550 के नीचे है।

किन शेयरों पर दांव लगाने का मौका

आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है जिससे घर खरीदारों को सपोर्ट मिला है और इससे रियल्टी सेक्टर को उबरने में मदद मिलेगी। डॉ रवि सिंह के मुताबिक आरबीआई के पॉलिसी ऐलान के बाद अब आईटी, सीमेंट, रियल्टी, इंफ्रा और पावर सेक्टर को फायदा मिलेगा यानी इन सेक्टर में निवेश का मौका है।

Home Loan की आपकी EMI नहीं बढ़ेगी, जानिए कब घटनी शुरू होगी EMI

RBI गवर्नर की स्पीच के दौरान ऐसा रहा मार्केट में उतार-चढ़ाव

आरबीआई गवर्नर ने 10 बजे जब अपना स्पीच शुरू किया तो सेंसेक्स 65806.25 पर था। इसके बाद उछलकर 10:05 पर यह 65939 पर पहुंच गया। उतार-चढ़ाव के साथ 10:19 पर यह 65942.29 पर पहुंच गया। हालांकि फिर यह नीचे आ गया और 10:25 पर 65667.52 पर आ गया है। स्पीच की समाप्ति यानी 10:35 पर यह 65547.18 पर आ गया। वहीं निफ्टी 50 की बात करें तो 10 बजे यह 19581.98 पर था। फिर 10:06 पर यह 19619.15 पर पहुंच गया। उतार-चढ़ाव के बाद फिर 10:15 पर 19619.07 और फिर उतार-चढ़ाव के बाद 10:19 पर 19618.02 पर था। हालांकि स्पीच की समाप्ति यानी 10:35 पर यह 19508.59 पर आ गया।

Jeevan Deep Vishawakarma

Jeevan Deep Vishawakarma

First Published: Aug 10, 2023 12:14 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।